फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   complaint file against kumar vishwas for allegedly threatening to newspaper editor

विश्वास ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी

Thu, 25 Jun 2015 04:49 PM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 04:49 PM IST
विज्ञापन
complaint file against kumar vishwas for allegedly threatening to newspaper editor

कवि से आम आदमी पार्टी के नेता बने कुमार विश्वास एक नए विवाद में फंस गए हैं। एक पत्रकार ने उन पर और उनकी पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जगत अवाना नाम के शख्स ने नोएडा सेक्टर 20 थाने में कुमार विश्वास और उनकी पत्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 507 के तहत बृहस्पतिवार को धमकी देने का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


जगत नोएडा में ही एक स्थानीय सांध्य दैनिक अखबार चलाते हैं। दरअसल, जगत अवाना ने अपने अखबार में कुमार विश्वास और आप महिला कार्यकर्ता के संबंधों को लेकर खबर प्रकाशिकत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगत का आरोप है कि इस खबर के प्रकाशित होने के बाद से उन्हें काफी धमकी भरे फोन व संदेश मिल रहे हैं। उन्हें शक है कि यह कुमार विश्वास और उनके समर्थक ही उन्हें धमकी दे रहे हैं।

जगत ने की थी आप कार्यकर्ता की मदद

complaint file against kumar vishwas for allegedly threatening to newspaper editor

बता दें कि कुमार विश्वास और आप की महिला कार्यकर्ता के अवैध संबंधों का मामला सामने आने के साथ ही जगत अवाना का नाम भी सामने आया था।

जगत अवाना पर आरोप लगा था कि इन्हीं के उकसावे पर आप कार्यकर्ता ने कुमार विश्वास के खिलाफ शिकायत की थी। इस मामले के सामने आने के बाद महिला कार्यकर्ता की प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कराने में भी जगत ने मदद की थी।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की इस महिला कार्यकर्ता ने विवाद बढ़ने पर दिल्ली महिला आयोग जाकर कुमार विश्वास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और कुमार पर आरोप लगाया था कि इस विवाद के चलते उनका घर टूट गया है और उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया है।

क्या था मामला

complaint file against kumar vishwas for allegedly threatening to newspaper editor

बता दें कि आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता की एक तस्वीर फेसबुक और वाट्सऐप पर वायरल हो गई थी। इस तस्वीर के साथ आरोप लगाया गया था कि कुमार की पत्नी ने उन्हें इस कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया था।

इस खबर के संज्ञान में आने के बाद महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ कुमार विश्वास से मिलने गई और इस मामले पर सफाई जारी करने को कहा लेकिन, कुमार ने इससे इनकार कर दिया।

महिला का यह भी आरोप था कि उसे धमकी दी गई थी कि अगर उसने मुंह नहीं बंद रखा तो उसका भी वही हाल होगा जो संतोष कोली का हुआ। संतोष कोली ने दिल्ली चुनाव लड़ा था और 2013 में एक सड़क दुर्घटना में उनकी अचानक मौत हो गई थी।

इस मामले के प्रकाश में आने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने कुमार विश्वास को आयोग के सामने आने पेश होने का समन जारी किया था जिसे कुमार विश्वास ने मानने से इंकार कर दिया थ्‍ाा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed