{"_id":"1f0c7b1c40892d21c6ea37764245d302","slug":"complaint-commissioner-to-find-son-s-killers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के हत्यारों को ढूंढने को कमिश्नर से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के हत्यारों को ढूंढने को कमिश्नर से की शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 17 Aug 2015 10:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसजीएम नगर एनआईटी निवासी एक व्यक्ति ने अपने दस साल के बेटे के हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय पुलिस मामले की सही ढंग से जांच नहीं कर रही है।
विज्ञापन
ई ब्लॉक एसजीएम नगर निवासी बाल्मीकि वर्मा ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में कहा है कि उनका सबसे छोटा बेटा चौथी कक्षा में पढ़ता था। तीन अगस्त को सुबह 8:30 बजे वह घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं आया। जब स्कूल में पता किया गया तो पता चला कि वह नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
अगले दिन दो बच्चों ने उसकी चप्पल की जानकारी दी। चप्पल सुमित की ही थी। कुछ दूर जाने पर स्कूल के पास बने गड्ढे में बेटे का शव मिला। किसी ने उसकी हत्या कर शव को पन्नी में लपेटकर गड्ढे में डाल दिया था।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि इस घटना में उन बच्चों का हाथ होने की आशंका है, जिसने चप्पल के बारे में उन्हें जानकारी दी थी। उनका यह भी कहना है कि उन्होंने घटना के बारे में पुलिस चौकी 17 नंबर चुंगी को जानकारी दी थी लेकिन पुलिस हत्या मानने को तैयार नहीं है। वर्मा ने पुलिस आयुक्त से जांच उच्च अधिकारी से कराने और दो लड़कों से पूछताछ करने की मांग की है।