{"_id":"5cdb6b25bdec22071212cd16","slug":"complaint-against-rajiv-gandhi-and-others-in-the-sikh-riots-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख दंगा मामले में राजीव गांधी सहित अन्य के खिलाफ शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख दंगा मामले में राजीव गांधी सहित अन्य के खिलाफ शिकायत
Wed, 15 May 2019 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 15 May 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
complaint
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1984 के सिख दंगा मामले की पीड़िता और गवाह जगदीश कौर ने मंगलवार को संसद मार्ग थाने में राजीव गांधी सहित अन्य के खिलाफ शिकायत दी है। इसमें जगदीश कौर ने हत्या, सुबूत मिटाने और खतरनाक हथियारों के इस्तेमाल सहित अन्य आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
पीड़िता ने अपनी शिकायत में एक घटना का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी की मृत्यु के 4-5 दिन बाद आयोजित एक शोक सभा में राजीव गांधी ने सिखों के कत्ल के बारे में किए गए सवाल में जवाब दिया था कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है, धरती तो हिलती है।
विज्ञापन
कौर ने इस बयान पर अफसोस जताते हुए कहा कि तत्कालीन सरकार ने सैकड़ों बेगुनाहों के कातिल को भारत रत्न देकर इस सम्मान की तौहीन की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अपराध करने वाले के साथ-साथ उसे बचाने वाला भी बराबर का दोषी होता है। इस शिकायत के बारे में जगदीश कौर ने कहा कि इस मामले की शिकायत का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन