{"_id":"5e5f02b38ebc3eead6165a47","slug":"complaint-about-hate-messages-and-get-reward-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसाः नफरत वाले संदेशों की करें शिकायत, मिलेगा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हिंसाः नफरत वाले संदेशों की करें शिकायत, मिलेगा पुरस्कार
Wed, 04 Mar 2020 06:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 04 Mar 2020 06:51 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा की शांति एवं सद्भाव समिति ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर दो धर्मों के बीच नफरत, घृणा और दंगे की फर्जी खबरें व अफवाहें फैलाने वालों की शिकायत के लिए व्हाट्स ऐप नंबर 8950000946 जारी किया है। साथ ही ईमेल आई dvscommittee@delhi.gov.in पर भी संबंधित संदेश का स्क्रीन शॉट भेजा जा सकता है। अफवाह फैलाने वालों की शिकायत देने वाले को समिति 10 हजार रुपये का पुरस्कार देगी।
विज्ञापन
इससे पहले, शांति एवं सद्भाव समिति की मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बैठक अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि पहली बैठक में सोमवार को सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें व अफवाहें फैलाने वालों की शिकायत के लिए ई-मेल आईडी और फोन नंबर जारी करने को कहा गया था। अब व्हाट्स ऐप, फेसबुक, ट्विटर या सोशल मीडिया के अन्य किसी प्लेटफार्म पर नफरत फैलाने वाला कोई मेसेज शेयर होता है तो उसकी शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
समिति के पास कानून विशेषज्ञों की एक टीम होगी। वह बताएगी कि वायरल मैसेज से कोई अपराध बन रहा है या नहीं। समिति इसके लिए एक एजेंसी भी हायर करेगी, जो तथ्यों की जांच कर बताएगी कि वह खबर असली है या फर्जी। दंगा प्रभावित क्षेत्र 6 विधानसभा क्षेत्रों में हैं। वहां के विधायकों व धार्मिक लोगों की बैठक 5 मार्च को बुलाई जा रही है। समिति के सदस्यों ने कहा कि 10 मार्च को होली है। कई बार देखा गया है कि त्योहारों के करीब तनाव बढ़ता है। इसीलिए होली और जुमे की नमाज से पहले 5 मार्च को धर्म गुरुओं के साथ विधायक बैठक करेंगे।
विज्ञापन
शिकायत के माध्यमों का होगा प्रचार
सौरभ भारद्वाज ने बताया कि शिकायत के इन दो प्लेटफार्म का प्रचार किया जाएगा। इसके लिए अखबारों, रेडियो, मॉस एसएमएस, होर्डिंग्स, यूनिपोल्स, सरकारी बिल्डिंग्स, स्कूलों व कॉलेजों, आईएसबीटी, रेलवे स्टेशनों समेत सभी स्थानों पर होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। धार्मिंक स्थानों पर भी इसकी जानकारी देने के लिए होर्डिंग्स लगेंगे।