{"_id":"5bd02ce1bdec22694e6b714c","slug":"comparative-study-between-crackers-and-cigarettes-snake-bomb-release-smoke-equals-to-464-cigarettes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छोटा सा ये पटाखा छोड़ता है 464 सिगरेट के बराबर धुआं, चटाई बम और फुलझड़ी भी नहीं हैं कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटा सा ये पटाखा छोड़ता है 464 सिगरेट के बराबर धुआं, चटाई बम और फुलझड़ी भी नहीं हैं कम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
पटाखों से निकलता है जहरीला धुआं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में आतिशबाजी की खरीद-फरोख्त पर पाबंदी लगाने से इनकार करते हुए कुछ शर्तों के साथ दीपावली पर पटाखे चलाने की छूट दे दी है। फैसले में कहा गया है कि दीपावली पर रात 8 से 10 बजे तक केवल दो घंटे के लिए पटाखे चलाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं, देशभर में केवल कम प्रदूषण वाले पटाखे बनाए और बेचे जाएंगे। अदालत ने कहा कि अगर प्रतिबंधित पटाखों को बेचा जाता है तो संबंधित इलाके के थाना प्रभारियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा और उन पर अवमानना का मामला चलेगा।
विज्ञापन
इन सब के बीच अगर पटाखों से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को पता चल जाए तो शायद बहुत से लोग खुद ही इसे जलाना छोड़ दें। आपको नहीं मालूम होगा कि एक छोटा सा दिखने वाला सांप पटाखा पूरे वातावरण के लिए कितना नुकसानदेह होता है।
विज्ञापन
इससे निकलने वाला धुआं 464 सिगरेट से निकलने वाले हानिकारक धुएं के बराबर होता है। ऐसे ही वो पटाखे जिन्हें हर शख्स दिवाली पर बजा ही लेता है उनसे कई सिगरेटों के बराबर धुएं निकलते हैं। हमारी इस स्टोरी में पढ़ें किस पटाखे से निकलता है कितने सिगरेट के बराबर धुआं...
देखें किस पटाखे से निकलता है कितना धुआं
आतिशबाजी
- फोटो : अमर उजाला
सांप पटाखा- 464 सिगरेट के बराबर धुआं।
1000 लड़ियों वाला चटाई बम- इससे 277 सिगरेट के बराबर धुआं निकलता है।
पुलपुल- इससे 208 सिगरेट के बराबर धुआं निकलता है।
फुलझड़ी- इससे 74 सिगरेट के बराबर धुआं निकलता है।
चकरी- इससे 68 सिगरेट के बराबर धुआं निकलता है।
अनार- इससे 34 सिगरेट के बराबर धुआं निकलता है।
कौन सा पटाखा हवा में घोलता है कितना पीएम 2.5
सांप वाला पटाखा- यह 3 मिनट के अंदर 64,849 यूजी/क्यूबिक मीटर पीएम 2.5 छोड़ता है।
चटाई बम(1000 लड़ी वाली)- 6 मिनट के अंदर 47, 789 यूजी/क्यूबिक मीटर पीएम 2.5 छोड़ता है।
पुलपुल- ये 3 मिनट में 34,068 यूजी/क्यूबिक मीटर पीएम 2.5 छोड़ता है।
फुलझड़ी- 2 मिनट में 10,898 यूजी/क्यूबिक मीटर पीएम 2.5 छोड़ता है।
चकरी- 5 मिनट में 10,475 यूजी/क्यूबिक मीटर पीएम 2.5 छोड़ता है।
अनार बम- 3 मिनट में 5,640 यूजी/क्यूबिक मीटर पीएम 2.5 छोड़ता है।
(नोटः मानक मात्रा 60 यूजी/क्यूबिक मीटर है; यह रिसर्च पुणे की चेस्ट रिसर्च फाउंडेशन के द्वारा की गई है)