फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Company millions of items around the fire.

कंपनी में आग से करोड़ों का सामान खाक

Fri, 14 Nov 2014 02:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 14 Nov 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
Company millions of items around the fire.

ग्रेटर नोएडा के कासना औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी के गोदाम में हेलोजन फटने से आग लग गई, जिसमें करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग बुधवार रात करीब एक बजे लगी थी। दमकल विभाग और अन्य कंपनियों की 10 गाड़ियों ने करीब नौ घंटे बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


हालांकि गोदाम में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने गोदाम पर कोई फायर सिस्टम नहीं मिलने पर गोदाम मालिक को नोटिस जारी किया है। फायर स्टेशन ऑफिसर (एफएसओ) शांतनू कुमार यादव ने बताया कि कासना औद्योगिक क्षेत्र स्थित इफेस्टर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का फिल्म की शूटिंग, बड़े समारोह आदि में डेकोरेशन करने का काम है।
विज्ञापन


बुधवार रात को गोदाम में कुछ कर्मचारी काम कर रहे थे कि अचानक एक हेलोजन फट गया, जिससे रेशम के कपड़ों में आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां ने मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग को होंडा सीएल, एलजी समेत अन्य कंपनियों की गाड़ियां की मदद लेनी पड़ी, साथ ही पास की कंपनियों से टैंकों में पानी मंगवाया गया। एफएसओ ने बताया कि जांच में कंपनी के गोदाम में फायर सिस्टम नहीं पाया गया है। इस बाबत कंपनी को नोटिस जारी किया गया है जिसका उसे 15 दिन में जवाब देना है।

20 इंस्टीट्यूट और 15 कंपनियों को जारी हो चुके नोटिस
आंकड़ों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में करीब 60 कंपनियों और 40 इंस्टीट्यूट में अग्निशमन यंत्र नहीं लगे हैं। अगर हैं भी तो उनमें ज्यादातर खराब पड़े हैं। यादव ने बताया कि एक सप्ताह पहले इस बाबत करीब 20 शिक्षण संस्थानों और 15 छोटी कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं।


औचक निरीक्षण करके यह संख्या प्राप्त की गई है। जल्द ही सभी संस्थानों में जाकर अग्निशमन यंत्रों की जांच की जाएगी, जहां पर यंत्र नहीं लगे हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed