{"_id":"677e756dff4ded3c6d07cdeb","slug":"company-director-arrested-in-fraud-of-three-crores-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-75161-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: तीन करोड़ की ठगी में कंपनी निदेशक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: तीन करोड़ की ठगी में कंपनी निदेशक गिरफ्तार
विज्ञापन
18 निवेशकों से की जालसाजी, ठगी के बाद दे दिए पोस्ट डेटेड चेक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले निजी कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि राहुल ने अपनी कंपनी आरजे राघव कृष्णा मल्टीटास्किंग (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड के जरिये जालसाजी को अंजाम दिया। आरोपी ने निवेशकों को झांसा दिया था कि उसकी कंपनी ने खुर्जा, यूपी में काम कर रही एल एंड टी कंपनी के काम का कांट्रेक्ट लिया है। यहां निवेश करने पर 20 से 30 फीसदी मुनाफा मिलेगा। पुलिस को 18 निवेशकों ने 3.20 करोड़ ठगी की शिकायत दी है। बाकी निवेशकों का पुलिस पता लगा रही है।
आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त डॉ. गुरइकबाल सिंह सिंधु ने बताया कि 3 नवंबर, 2023 को उनकी टीम ने अनिल कुमार व अन्य की शिकायत पर ठगी की एक एफआईआर दर्ज की थी। अपनी शिकायत में पीड़ित व अन्यों ने बताया कि राघव कृष्णा मल्टीटास्किंग कंपनी ने निवेश के नाम पर उनसे करोड़ों की ठगी की है। कंपनी के निदेशक राहुल व अन्य ने वादा किया था कि निवेश के बदले अच्छा रिटर्न दिया जाएगा। पीड़ित के अलावा पांच अन्यों ने 14 जुलाई, 2021 से 25 जून, 2022 के बीच करोड़ों रुपये निवेश कर दिए। पेमेंट ऑनलाइन करने के अलावा नकद भी दी गई थी। निवेश करने के बाद उनको न तो मुनाफा दिया गया और न ही मूल रकम वापस मिली।
दबाव बनाने पर उनको पोस्ट डेटेड चेक दे दिए गए जो बाउंस हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम ने जांच की। जांच के बाद आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी राहुल ने बताया कि उसने मेरठ के एक कॉलेज से बीसीए किया है। इसके बाद उसने अपनी कंपनी बना ली। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।