दिल्लीः पटाखा जलाने को लेकर बवाल, हालात बिगड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मयूर विहार के त्रिलोकपुरी ब्लॉक 20 में बृहस्पतिवार रात हुए दो समुदायों के बीच झगड़े को लेकर शुक्रवार रात एक बार फिर तनाव फैल गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर शुक्रवार रात गोली चला दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी।
लेकिन इस गोलीकांड के बाद दोनों समुदाय ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया और लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। करीब आधा घंटे के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया।
हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को ब्लॉक 20 त्रिलोकपुरी में रहने वाले कुछ लोगों ने माता की चौकी लगाई थी। जहां बृहस्पतिवार रात इलाके के कुछ लोग नशा कर रहे थे। जिसे माता की चौकी लगाने वालों ने मना किया। इससे गुस्से में आकर नशा करने युवक माता की चौकी के पास आकर पटाखे जलाने लगे।
जिसको लेकर दोनों पक्षों में तनाव हो गया और फिर दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। हालात को काबू करने के लिए मौके पर रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया।
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने इलाके के सम्मानित लोगों को बुलाकर शांति बनाए रखने की अपील भी की। लेकिन शुक्रवार शाम को हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में हालात काबू में है और शांति बहाली के लिए भारी संख्या में पुलिस बल फ्लैग मार्च कर रही है।