दिल्ली में तनाव, मामूली झगड़े ने लिया सांप्रदायिक रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलकम इलाके में बुधवार रात मामूली झगड़े ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। खबर मिलते ही जिले के आला अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया गया। वेलकम थाना पुलिस ने बलवा करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
सूत्रों के मुताबिक बुधवार रात करीब 8 बजे अलग-अलग समुदाय की एक युवती और युवक रविदास कॉलोनी के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। लड़की के समुदाय से संबंध रखने वाले कुछ लड़कों ने इसका विरोध किया।
धार्मिक स्थल पर हुआ पथराव
लड़कों की युवक से बहस होने लगी। कुछ ही देर में लड़के ने कुछ युवकों को बुला लिया। दूसरी ओर से भी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने अस्सी फ्लैट स्थित मस्जिद व रविदास मंदिर पर पथराव की अफवाह फैला दी।
देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। करीब एक घंटे चले पथराव में कई लोग जख्मी हो गए। खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। भीड़ को खदेड़ दिया गया।
पुलिस के मुताबिक न तो कोई घायल उनकी जानकारी में आया है, वहीं मामले की छानबीन की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं कुछ लोगों की पहचान भी की गई है। उनकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।