फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   communal dispute in west up after minor girl's marriage

घर पहुंचा नाबालिग लड़की का निकाहनामा, बवाल

Sat, 23 Aug 2014 10:54 AM IST
Updated Sat, 23 Aug 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
communal dispute in west up after minor girl's marriage

बागपत के पास निरपुड़ा गांव से 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण का आरोप लोनी के पावी गांव निवासी दो भाइयों पर लगा है। इससे लेकर गांव के लोग पहले से ही गुस्से में थे लेकिन जब डाक से किशोरी के निकाहनामे की कॉपी आई तो उनका गुस्सा और भड़क उठा।

विज्ञापन


इसमें उसने अपना नाम भी बदलकर लिख रखा है, इससे पता चलता है कि उसका धर्म परिवर्तन करा दिया गया है। इससे भड़के सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद एसपी दफ्तर पर धरना दिया जाएगा। भाजपा नेता भी गांव वालों के साथ आ गए हैं।
विज्ञापन


दो माह पहले किशोरी का परिवार मवी कलां गांव में ईंट भट्ठे पर काम करता था। वहीं पर लोनी के पावी गांव का सोनू नामक युवक भी मजदूरी करता था। आरोप है उसने किशोरी को बहला फुसलाकर अपने वश में कर लिया। इसके बाद आरोपी युवक 26 जुलाई, 2014 को किशोरी का अपहरण कर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में लड़की चाहिए वरना...

communal dispute in west up after minor girl's marriage

किशोरी के पिता ने पांच अगस्त को सोनू और उसके भाई साजिद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच 20 अगस्त को ग्राम प्रधान और थाना प्रभारी के नाम डाक से एक बंडल आया। इसमें किशोरी का शपथ पत्र और निकाहनामा था।

प्रधान कृष्ण पाल ने बताया इसमें किशोरी का नाम बदला हुआ था। इससे लग रहा है कि उसका धर्म परिवर्तन करा दिया गया। इस मामले में शुक्रवार को पहले गांव में पंचायत हुई। इसमें एसपी दफ्तर जाने का फैसला लिया।

फिर भाजपा नेता यज्ञ मुनि, वीरेंद्र, कुलंवत सोलंकी और प्रधान कृष्णपाल के साथ सैंकड़ों लोग एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने एसपी जितेंद्र शाही को तीन दिन में किशोरी की बरामदगी नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।

एसपी जितेंद्र शाही ने निरपुड़ा के लोगों को आश्वासन दिया कि यह मामला बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है। आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। किशोरी को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

निकाहनामे में बदल दिया पिता का नाम

communal dispute in west up after minor girl's marriage

किशोरी के निकाहनामा की जो कॉपी आई है, उसमें उसने अपनी उम्र 19 साल लिखी है जबकि मां-बाप 15 बता रहे हैं। इसमें किशोरी के अलावा उसके पिता का नाम भी बदला हुआ है। इससे लग रहा है कहीं निकाहनामा फर्जी तो नहीं है।

किशोरी के युवक के साथ निकाहनामा में लोनी के चार लोग गवाह के तौर पर बताए गए हैं। निकाह भी लोनी में ही कराया गया है। इनके फोटो भी निकाहनामा के साथ लगे हैं।

किशोरी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में शुरू से ही ढिलाई बरती है। आरोपी युवकों के परिजन पूछताछ के लिए थाना बुलाए गए थे, लेकिन उन्हें थोड़ी ही देर में छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed