{"_id":"ba440759b81d0deebfc0d35f453e8eda","slug":"commotion-at-the-opening-of-the-road-construction-legislator-broken-stone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के रोड निर्माण का उद्घाटन करने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के रोड निर्माण का उद्घाटन करने पर हंगामा
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Mon, 07 Sep 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सीकरी कलां में सीसी रोड का उद्घाटन करने पहुंचे मोदीनगर के रालोद विधायक सुदेश शर्मा को ग्रामीणों के एक गुट का विरोध झेलना पड़ा।
विज्ञापन
सपा समर्थक ग्रामीणों ने विधायक पर आरोप लगाया कि बिना अपनी विधायक निधि खर्च किए वह रोड निर्माण का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने विधायक के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
इससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। विधायक के मौके से जाने के बाद ग्रामीणों ने उद्घाटन का शिलापट्ट तोड़ दिया। उनके साथ धक्कामुक्की भी की गई।
विधायक सुदेश शर्मा रविवार को अपने समर्थकों के साथ राम मनोहर लोहिया समग्र विकास योजना के तहत दलितों की बस्ती में एक गली में बनने वाली सीसी रोड निर्माण का उद्घाटन करने गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने जैसे ही नारियल फोड़ कार्य का शुभारंभ किया, तभी सपा समर्थक पप्पन शर्मा ग्रामीणों के एक गुट के साथ वहां पहुंच गए।
उन्होंने कार्य शुभारंभ का यह कहते हुए विरोध किया कि जब विधायक की निधि से यह काम नहीं हो रहा है तो फिर वह उद्घाटन कैसे कर रहे हैं? विरोधी पक्ष के लोगों ने विधायक के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी।
इस बात को लेकर दोनों दलों के समर्थकों में तनाव हो गया। आरोप है कि विधायक के वहां से गुजरते ही सपा समर्थकों ने विधायक द्वारा उद्घाटन किए गए शिलापट्ट को तोड़ दिया।
इस संबंध में ग्रामीण फिरोज खान और शशीकांत ने बताया कि सपा के कुछ लोगों ने विधायक का विरोध किया था। विधायक के जाने के बाद विरोधी पक्ष के लोगों शिलापट्ट तोड़ दिया।
वहीं, विधायक सुदेश शर्मा ने बताया कि उनके ही प्रस्ताव पर ही गांव सीकरी कलां राममनोहर लोहिया समग्र विकास योजना में शामिल हुआ है। शासनादेश के मुताबिक कोई भी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में इस योजना के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्य का उद्घाटन कर सकता है।