{"_id":"3034e2308f6f698e3fc6f7e28488b014","slug":"commoner-can-give-suggestion-to-change-cv-syllabus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए के पाठ्यक्रम में बदलाव के लिए आप भी दे सकतें हैं सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीए के पाठ्यक्रम में बदलाव के लिए आप भी दे सकतें हैं सुझाव
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 28 Sep 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से सीए के पाठ्यक्रम मेें किए जा रहे बदलावों पर जल्द ही लोग अपने सुझाव दे सकेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, संस्थान संशोधित योजना को सार्वजनिक करने की तैयारी कर रहा है, जिससे कि उससे जुड़े व अन्य लोग पाठ्यक्रम को लेकर अपनी राय रख सकें।
नई योजना को 45 दिनों के लिए सार्वजनिक किया जाएगा, जिसके बाद संशोधित योजना के अनुसार अध्ययन सामग्री को तैयार किया जाएगा।
मालूम हो कि आईसीएआई सीए पाठ्यक्रम में बदलाव करने जा रहा है। संभवत: अगले वर्ष 2016 से नए पाठ्यक्रम को लागू कर दिया जाए। इसके लिए पाठ्यक्रम के अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
संस्थान का मानना है कि पाठ्यक्रम पर लोगों के विचार जानना जरूरी है। खासकर सीए करने के इच्छुक छात्रों की राय बेहद जरूरी है। लिहाजा संस्थान जल्द ही नई योजना को 45 दिनों के लिए सार्वजनिक टिप्पणी के लिए ऑनलाइन करेगा।
विज्ञापन
सुझाव पर गहन अध्ययन करने के बाद संशोधित योजना के अनुसार अध्ययन सामग्री को तैयार किया जाएगा। संस्थान की छात्रों को सलाह है कि उन्हें मौजूदा पाठ्यक्रम पर ही ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
जब संशोधित योजना को लागू किया जाएगा, उससे पहले उसके विषय में जानकारी दी जाएगी। नए पाठ्यक्रम में छात्रों के व्यक्तित्व के विकास और छात्रों की आवश्यकताओं पर फोकस किया गया है।
पाठ्यक्रम में इस तरह से बदलाव किए गए जो कि बाजार की आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार बनेंगे और ग्लोबल स्तर पर छात्रों को उनका लाभ मिलेगा।