फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Committees in confusion about organizing Chhath Mahaparva in delhi

छठ महापर्व को लेकर असमंजस में समितियां, आयोजकों को गाइडलाइन का इंतजार

Wed, 28 Oct 2020 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 28 Oct 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
Committees in confusion about organizing Chhath Mahaparva in delhi
छठ पूजा

छठ पूजा की तैयारियों को लेकर आयोजन समितियां असमंजस में हैं। सरकार की ओर से अब तक पूजा के आयोजन को लेकर कोई बात नहीं हो रही है। ऐसे में समितियों को इस बात का डर सता रहा है कि यदि दुर्गा पूजा की तरह हफ्ते भर पहले सरकार छठ के आयोजन के लिए भी सरकार गाइडलाइन जारी करेगी तो इतने कम समय में वह पूजा की तैयारियां कैसे कर पाएंगे।

विज्ञापन


जनहित पूर्वांचल सोसाइटी के महासचिव विनीत कुमार ने बताया कि छठ की तैयारियां महीनों पहले शुरू हो जाती हैं। घाटों को तैयार कराने का काम, टेंट की बुकिंग, साजो सामान इकट्ठा करने में समय लगता है। इस बार कोरोना के कारण सरकार छठ के आयोजन के लिए आगे नहीं आ रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, विधायकों के माध्यम से सरकार तक बात पहुंचाने की कोशिश की है। उन्हें सरकार की ओर से जवाब आने का इंतजार है।
विज्ञापन


वजीराबाद में 22 साल से बिहार मित्र संगठन के नाम से छठ पूजा का आयोजन कराने वाले अनिल झा ने कहा कि यदि बिहार में चुनावी रैली हो सकती है तो दिल्ली में आस्था के महापर्व छठ का आयोजन भी किया जा सकता है। उन्होंने दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि दुर्गेश पाठक से इस सिलसिले में बातचीत की है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व में केवल 23 दिन का समय बचा है। सरकार के बिना छठ पर्व का आयोजन करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल वजीराबाद में 5 संगठन छठ पूजा का आयोजन कराते हैं। पिछले साल दिल्ली सरकार ने राजधानी में लगभग 1000 छठ घाट बनवाए थे। ऐसे में छठ समितियों के लिए इतने छठ घाट बनवाना संभव नहीं होगा। बादली में बिहार जन जागरण छठ समिति के आयोजक अजय सिंह ने कहा कि आस्था के इस महापर्व के लिए सरकार को व्यवस्था करनी पड़ेगी। 


एनओसी लेने में लगता है समय
विनीत कुमार ने बताया कि छठ पूजा के आयोजन से पहले जिलाधिकारी, डीडीएमए, डीडीए, एमसीडी, सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस व बिजली विभाग से अनिवार्य रूप से एनओसी लेना होता है। एनओसी लेने में लंबा वक्त लगता है। इसलिए छठ पूजा के आयोजन के लिए महीने भर पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed