{"_id":"5edbd1502ddcfc5fe33add61","slug":"committee-says-on-health-infrastructure-only-delhi-residents-get-health-facilities-in-delhi-hospitals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: जून के अंत तक हो सकते हैं एक लाख संक्रमित, 15000 अतिरिक्त बेड की पड़ सकती है जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: जून के अंत तक हो सकते हैं एक लाख संक्रमित, 15000 अतिरिक्त बेड की पड़ सकती है जरूरत
Sun, 07 Jun 2020 08:58 AM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 07 Jun 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 संकट को देखते हुए राजधानी के अस्पतालों में केवल दिल्ली के निवासियों को सुविधाएं दी जाएं नहीं तो 3 दिन में सभी अस्पतालों के बेड भर जाएंगे। ये सुझाव केजरीवाल सरकार की ओर से गठित पांच सदस्यीय समिति ने दिए हैं। इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महेश वर्मा के नेतृत्व वाली समिति ने अपनी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार को सौंप दी है। समिति की रिपोर्ट पर सरकार जल्द फैसला ले सकती है।
विज्ञापन
समिति ने रिपोर्ट में कहा है कि जून माह के अंत तक दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगभग एक लाख पहुंच जाएंगे। इसलिए समिति ने दिल्ली सरकार को अस्पतालों में 15000 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने की सलाह दी है। इसके साथ ही सरकार को सलाह दी गई है कि पर्याप्त ऑक्सीजन व्यवस्था के साथ इन 15000 बेड की व्यवस्था अलग-अलग होटलों में की जा सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर दिल्ली का स्वास्थ्य ढांचा बाहरी लोगों के लिए खुला रहा तो तीन दिन में सभी अस्पतालों के बेड भर जाएंगे। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी का कहना है कि समिति की रिपोर्ट पर सरकार जल्दी ही कोई फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि समिति सदस्यों से इस बात पर भी सलाह ली जा रही है कि दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेश के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समिति का गठन किया था। समिति को दिल्ली में अस्पतालों की समग्र तैयारी, स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे में वृद्धि और कोरोना को लेकर बेहतर प्रबंधन व आवश्यकताओं पर अपनी रिपोर्ट 6 जून तक देने को कहा था।
इस समिति सदस्यों में डॉ. महेश वर्मा के अलावा जीटीबी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुनील कुमार, दिल्ली मेडिकल काउंसिल के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. अरुण गुप्ता, दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरके गुप्ता और मैक्स अस्पताल के समूह चिकित्सा निदेशक डॉ. संदीप बुद्धिराजा शामिल हैं।
दिल्ली में अब तक 27,654 संक्रमित
मालूम हो कि दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 1320 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,654 हो गई है। राजधानी में शनिवार को 349 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 10,664 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
कोरोना वायरस से दिल्ली में अबतक 761 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अभी 16229 सक्रिय मामले हैं। वहीं आज से डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कोरोना वायरस जांच केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा।
दिल्ली सरकार ने शनिवार को एक आदेश जारी कर सभी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि कोई भी मरीज जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण हैं या वे मध्यम और गंभीर परिस्थिति में हैं, उनको इस आधार पर भर्ती करने से मना नहीं किया जा सकता की उनके पास कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं है।
कोरोना वायरस से दिल्ली में अबतक 761 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अभी 16229 सक्रिय मामले हैं। वहीं आज से डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कोरोना वायरस जांच केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा।
दिल्ली सरकार ने शनिवार को एक आदेश जारी कर सभी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि कोई भी मरीज जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण हैं या वे मध्यम और गंभीर परिस्थिति में हैं, उनको इस आधार पर भर्ती करने से मना नहीं किया जा सकता की उनके पास कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं है।