फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Commission meeting regarding delimitation of Delhi Municipal Corporation wards

Delhi: एमसीडी वार्डों के परिसीमन को लेकर आयोग की बैठक, जनसंख्या और मतदाताओं में संतुलन बनाने का होगा प्रयास

Fri, 29 Jul 2022 06:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 29 Jul 2022 06:12 AM IST
सार

केंद्र सरकार के निर्देश के तहत आयोग निगम के 250 वार्डों का परिसीमन करेगा। इस संबंध में आयोग के आग्रह पर जनगणना निदेशालय से वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़े उपलब्ध करा दिए हैं। 

विज्ञापन
Commission meeting regarding delimitation of Delhi Municipal Corporation wards
mcd - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली नगर निगम के वार्डों का परिसीमन वर्ष 2011 की जनसंख्या के आंकड़ों के मद्देनजर करने के दौरान वर्तमान में मतदाताओं की संख्या को भी ध्यान में रखा जाएगा। इस तरह निगम के तमाम वार्डों में जनसंख्या के मामले में अंतर काफी अधिक हो सकता है, मगर मतदाताओं की संख्या में 10 से 20 प्रतिशत अंतर रहने की संभावना है।

विज्ञापन


हालांकि, एक विधानसभा क्षेत्र के अंदर बनाए जाने वाले वार्डों में जनसंख्या और मतदाताओं की संख्या में मामूली अंतर रहने के आसार हैं। एमसीडी के वार्डों का परिसीमन के लिए बनाए गए आयोग की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में इस तरह के संकेत मिले।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के निर्देश के तहत आयोग निगम के 250 वार्डों का परिसीमन करेगा। इस संबंध में आयोग के आग्रह पर जनगणना निदेशालय से वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़े उपलब्ध करा दिए हैं। मुख्य चुनाव कार्यालय ने भी विधानसभा क्षेत्रों के मानचित्र व मतदान केंद्रों की सूची के साथ-साथ नवीनतम मतदाता सूची दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह आयोग वार्डों का परिसीमन करने के दौरान उनमें जनसंख्या के साथ-साथ मतदाताओं की संख्या का भी संतुलन बनाने का प्रयास करेगा। दरअसल, वार्डों का परिसीमन जनसंख्या के आधार पर किया जाता है, लेकिन राजधानी के अधिकतर विधानसभा क्षेत्रों में वर्ष 2011 व वर्तमान समय जनसंख्या में भारी अंतर आ चुका है और कई विधानसभा क्षेत्रों में वर्ष 2011 की जनसंख्या की तुलना में वर्तमान समय के दौरान मतदाताओं की संख्या अधिक है। इस कारण आयोग ने मतदाता सूची भी मांगी है। आयोग विधानसभा क्षेत्रवार जनसंख्या व मतदाताओं की संख्या का आकलन करने के बाद उनमें बनाए जाने वाले वार्डों की संख्या तय करेगा।

जीएसडीएल की मदद ली जाएगी
आयोग वार्डों की सीमा तय करने के मामले में जीएनसीटी की एक कंपनी जियो-स्पेशियल दिल्ली लिमिटेड (जीएसडीएल) की मदद लेगा। जीएसडीएल ने वर्ष 2016 के दौरान भी तीनों नगर निगमों के वार्डों का परिसीमन कराने में अहम भूमिका निभाई थी। जीएसडीएल विधानसभा क्षेत्रवार और वार्डवार गणना ब्लॉक (ईबी) के डिजिटल मानचित्रों के साथ डाटा तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed