फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Commerce Fest students showed talent, pound team was the winner.

कॉमर्स फेस्ट में छात्रों ने दिखाया टैलेंट, पाउंड टीम बनी विजेता

Mon, 09 Nov 2015 06:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 09 Nov 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
Commerce Fest students showed talent, pound team was the winner.

सेक्टर 21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय कॉमर्स फेस्ट 2015 में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार तरीके से परिचय दिया। छात्रों के सर्वांगीण विकास व व्यापारिक दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


पहले दिन छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें चार टीमों के नाम अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के नाम पर ही रखे गए। पाउंड टीम विजेता रही।
विज्ञापन


टीम में शामिल कक्षा नौंवी से सुहेब खान, कक्षा दसवीं से तरनजीत कौर, कक्षा ग्यारहवीं से सागर शर्मा और कक्षा बारहवीं से अंकिता चावला ने बाजी मारी।

दूसरे दिन कॉमर्स के छात्रों ने अद्भुत कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए कक्षा नौंवी, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों ने काल्पनिक वस्तुओं पर स्वनिर्मित विज्ञापन बनाए और बड़े ही रोचक ढंग से प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉर्मस के छात्रों ने फू ड स्टॉल लगाए और उसके माध्यम से विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। विद्यालय के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान ने कहा कि भारत तभी उन्नति कर सकता है जब आज के छात्र व्यापार एवं व्यवसायिक गुणों को जानेंगे।


इस कार्यक्रम में छात्रों के साथ अध्यापकों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। जीवा आयुर्वेद संस्थान के निदेशक डॉ. प्रताप चौहान ने कहा कि मनुष्य में व्यवसायिक गुणों का होना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed