{"_id":"e27a980aa6c533205b716653e9abaee2","slug":"commando-will-guard-high-speed-trains-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में अब यात्रियों की सुरक्षा करेंगे कमांडो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में अब यात्रियों की सुरक्षा करेंगे कमांडो
भोला पाण्डेय/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 25 Dec 2014 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पेशावर आर्मी स्कूल में 16 दिसंबर को हुए आतंकी हमले के बाद गृहमंत्रालय के जारी किए गए अलर्ट को देखते हुए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने फरीदाबाद सेक्शन पर हाईस्पीड ट्रैक व ट्रेनों की सुरक्षा की कमान कमांडो दस्ते के हवाले की है।
विज्ञापन
जल्द ही यह दस्ता रेलवे स्टेशनों पर अचानक गश्त करते हुए नजर आएगा। जीआरपी के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजी) श्रीकांत जाधव ने इस बाबत निर्देश जारी कर स्टेशनों के लिए टीमों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्शन पर 15 सदस्यीय कमांडो दस्ता और 4 सदस्यीय इंटेलीजेंस टीम होगी। ये स्पेशल टीमें स्टेशनों व ट्रेनों की सुरक्षा करने के साथ-साथ उन पर भी नजर रखेंगी जो ट्रेनों में महिलाओं के साथ छेड़खानी, चेन स्नेचिंग व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
फरीदाबाद में इंटेलीजेंस टीम की कमान एएसआई सुंदर सिंह, कमांडो टीम की कमान हेड कांस्टेबल दिलबाग सिंह संभालेंगे। दोनों टीमों का ओवरऑल इंचार्ज इंस्पेक्टर पवन कुमार को बनाया गया है। उक्त तीनों इंचार्ज सीधे आईजी-रेलवे को रिपोर्ट करेंगे।
जाधव ने इस बाबत पत्र जीआरपी फरीदाबाद को भेज दिया है। फोन पर ‘अमर उजाला’ से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि 15 सदस्यीय टीम में 10 कमांडो, पांच जीआरपी के जवान शामिल किए गए हैं।
इस टीम में तीन महिला कर्मी भी शामिल हैं। ऐसी ही टीमें गुड़गांव, नारनौल, लोहारू, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी के लिए भी बनाई गई है। ये टीमें एक दूसरे सेक्शन पर गाड़ियों और स्टेशनों की रेंडम चेकिंग करेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि टीमों को आरक्षण केंद्रों में होने वाले टिकटों की दलाली व अन्य भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसने की जिम्मेदारी दी गई है।
उन रेल अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी जो रिश्वतखोरी में लिप्त हैं। ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए ही इंटेलीजेंस टीम बनाई गई है।
टीम को एक-47, इंसास व कारबाईन जैसे छोटे व अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि गुड़गांव, फरीदाबाद, चंडीगढ़ व अंबाला जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्टेशनों के लिए रेलवे को पत्र लिखकर सीसीटीवी कैमरा, स्कैनर मशीन व डीएफएमडी लगाने को कहा गया है। ताकि स्टेशनों व ट्रेनों की सुरक्षा फूलप्रूफ की जा सके।
यात्री इन नंबरों पर तत्काल करें संपर्क
आईजी रेलवे ने कहा कि यदि यात्रियों को कोई संदिग्ध नजर आता है या महिलाओं के साथ छेड़खानी व अन्य भ्रष्टाचार की बात सामने आती है तो फरीदाबाद सेक्शन पर तैनात किए गए टीम इंचार्जों के नंबर पर तत्काल संपर्क कर उनसे मदद ली जा सकती है। इसके अलावा कोई भी यात्री मोबाइल नंबर-09872999645 पर उनसे सीधे संपर्क कर सकता है।
इंटेलीजेंस टीम- एएसआई सुंदर सिंह- 09416678364
कमांडो टीम- हेड कांस्टेबल दिलबाग सिंह- 09416357789
ओवरऑल इंचार्ज इंस्पेक्टर पवन कुमार- 09416253215