फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   come into the room for interview and raped her

लड़की ने बताई दास्तां, किस तरह 27 लोगों ने की उसके साथ दरिंदगी

Tue, 08 Sep 2015 08:46 AM IST
Updated Tue, 08 Sep 2015 08:46 AM IST
विज्ञापन
come into the room for interview and raped her

मंगोलपुरी की 17 वर्षीय किशोरी से जयपुर स्थित एक होटल में गैंगरेप के मामले में अभी तक की जांच में पुलिस को आशंका है कि इस घटना में देह व्यापार और एमएमएस बनाने वाले गिरोह के लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस  इस मामले में एक युवती समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस ने जयपुर के होटल मालिक को भी पूछताछ के लिए तलब किया है।
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में मंगोलपुरी के रहने वाले एक  दंपति और होटल मैनेजर समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगोलपुरी के रहने वाले रॉकी की जयपुर स्थित होटल के मैनेजर मुकेश से जान-पहचान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरव्यू के बहाने 27 लोगों ने किया गैंग रेप

come into the room for interview and raped her

रॉकी अपनी पत्नी के साथ किशोरी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे 29 अगस्त को जयपुर ले गया। रॉकी ने किशोरी को होटल इंद्रप्रस्थ के कमरा नंबर 406 में रखा।


जहां इंटरव्यू के बहाने उसके साथ 27 लोगों ने गैंग रेप किया। बताया यह जा रहा है कि किशोरी के कमरे में लोगों को आता-जाता देख मैनेजर और उसके तीन कर्मचारियों ने भी उसके साथ रेप किया।

किशोरी की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने होटल पर छापा मारा और मैनेजर व उसके तीन कर्मचारियों कमल, अर्जुन और अनिल को गिरफ्तार कर लिया।

दंपत्ति देह व्यापार में दलाली का काम करते हैं

come into the room for interview and raped her

साथ ही पुलिस ने किशोरी को जयपुर ले जाने वाले दंपति को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के बाद अब पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए जयपुर में दबिश दे रही है।


पुलिस ने एक युवती समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों देह व्यापार में दलाली का काम करते हैं।

हालांकि पुलिस के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस मामले में गिरफ्तार मंगोलपुरी के दंपति ने पहली बार इस तरह की वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपी कमरे में आते थे और रेप करते थे

come into the room for interview and raped her

किशोरी ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसके कमरे में आने वाले सभी आरोपी उसका इंटरव्यू करने के बहाने कमरे में आते थे और रेप कर बाहर निकल जाते थे।


उसने पुलिस को बताया है कि रेप करने के बाद सभी आरोपी उसके कमरे का बाहर से कुंडी लगाकर चले जाते थे। दिल्ली पुलिस सूत्रों ने बताया कि किशोरी ने अब तक दस लोगों की पहचान की है।

हालांकि पीड़िता का कहना है कि उसके साथ 27 लोगों ने रेप किया है। पुलिस नामजद लोगों की धरपकड़ करने के बाद उन आरोपियों की भी पहचान करेगी और उसकी गिरफ्तारी का प्रयास करेगी।

सभी कमरों के गेट में है छेद

come into the room for interview and raped her

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच में पता चला है कि जिस होटल में किशोरी को ठहराया गया था, उस होटल पर राजस्थान पुलिस तीन माह पूर्व छापा मार चुकी है।

पुलिस को इस होटल में देहव्यापार किए जाने की जानकारी मिली थी। दिल्ली पुलिस के साथ-साथ राजस्थान पुलिस भी मामले की जांच में शामिल हो गई है और पुलिस की संयुक्त टीम इस मामले के आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि जयपुर स्थित होटल के सभी कमरों के गेट में छेद पाया गया है। आशंका है कि इस छेद के जरिए कैमरे से एमएमएस तैयार किया जाता था। हालांकि इन छेद को देखने से लगता है कि गेट से कुंडी को निकाला गया है। फिलहाल पुलिस होटल मालिक को तलब कर सभी बातों की जानकारी हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed