फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Colours of Festival: Expensive flight tickets on Holi will make people's pockets lighter

Colours of Festival : होली पर महंगी फ्लाइट टिकट से लोगों की जेब होगी ढीली, दोगुना तक हुआ विमानों का किराया

Wed, 12 Mar 2025 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा सिमरन, अमर उजाला, नई दिल्ली
सिमरन, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Mar 2025 02:18 AM IST
सार

त्योहार पर ट्रेन और बसें फुल होने पर यदि आप हवाई जहाज से यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो यह आपको महंगा पड़ने वाला है।

विज्ञापन
Colours of Festival: Expensive flight tickets on Holi will make people's pockets lighter
demo

विस्तार

होली में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में अपनों के साथ त्योहार मनाना लोगों की जेब पर भारी पड़ने जा रहा है। त्योहार पर ट्रेन और बसें फुल होने पर यदि आप हवाई जहाज से यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो यह आपको महंगा पड़ने वाला है।

विज्ञापन


त्योहार का फायदा उठाने के लिए विभिन्न एयरलाइंस ने महाकुंभ के बाद एक बार फिर फ्लाइट के टिकट के कीमतों में बढ़ोतरी की है। सामान्य दिनों की तुलना में किराया दो से तीन गुना अधिक हो गया है।
विज्ञापन


ट्रेवल एजेंसियों के अनुसार, बिहार, लखनऊ आने के लिए सबसे ज्यादा मारामारी 12-13 मार्च के लिए है। इस दिन ज्यादातर लोगों के टिकट बुक कराने की वजह से फ्लाइटों में सीटें कम बची हैं। नतीजतन टिकट की कीमतों में वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकांश लोग दिल्ली में रहकर नौकरी या पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में वह त्योहारों पर अपने घर जाते हैं। ट्रेन में टिकट कन्फर्म न होने पर ज्यादातर लोग फ्लाइट का रुख कर रहे हैं। लोगों की इस मजबूरी का फायदा उठाने के लिए एयरलाइंस कंपनियों ने आपदा में अवसर देखते हुए बिहार की राजधानी पटना, गया समेत अन्य प्रमुख हवाईअड्डों के लिए टिकटों की कीमत 10 हजार से लेकर 51 हजार रुपये तक कर दी है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के वाराणसी, लखनऊ समेत अन्य हवाईअड्डों की फ्लाइट टिकटों पर लोगों को 7 हजार हजार से 40 हजार रुपये तक का भुगतान करना पड़ रहा है।

बस की टिकट कीमत में भी आया उछाल
इन दिनों दिल्ली से आनंद विहार, सराय काले खां और कश्मीरी गेट बस अड्डे पर होली मनाने के लिए अपने घर बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान व अन्य राज्यों में जाने वाले यात्रियों की भीड़ लगी है। इन दिनों आनंद विहार बस अड्डा लोगों से खचाखच भरा दिखा। इसमें सबसे अधिक भीड़ मथुरा व पटना जाने वाले यात्रियों की रही।


बस स्टैंड पर अपनी बस का इंतजार कर रहे रुपचंद्र यादव ने बताया कि लखनऊ जाने के लिए उनकी शाम पांच बजे की बस है। इसके लिए उन्होंने एक स्लीपर सीट के लिए 1200 रुपये का भुगतान किया है। उनके साथ उनके दो बच्चे व पत्नी भी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेनों में इतनी भीड़ है। लोग सामान्य टिकट लेकर भी आरक्षित कोच में चढ़ रहे हैं।

दिल्ली से पटना की उड़ानें, 13 मार्च तक
एयरलाइन-----------------------कीमत

  • इंडिगो--------------------10,993-15,428 से अधिक
  • स्पाइसजेट-----------------10,913-17,905 से अधिक
  • एयर इंडिया----------------11,719-51,020 से अधिक
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस ---------8000-15,428 से अधिक

(नोट-आंकड़े टिकट बुकिंग एप के मुताबिक)

दिल्ली से दरभंगा की उड़ानें, 13 मार्च तक
एयरलाइन------------कीमत

  • इंडिगो------------10,153-15,270 से अधिक
  • स्पाइसजेट---------11,335-29,405 से अधिक

(नोट-आंकड़े टिकट बुकिंग एप के मुताबिक)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed