फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Colors of Amrit Mahotsav and G-20 will be seen in book fair

Delhi: पुस्तक मेले में अमृत महोत्सव और जी-20 के दिखेंगे रंग, 29 जुलाई से दो अगस्त के बीच होगा आयोजन

Wed, 21 Jun 2023 01:40 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 21 Jun 2023 01:40 AM IST
सार

दिल्ली पुस्तक मेले की थीम ‘राष्ट्र निर्माण में पुस्तकें’ है। डिजिटल तकनीक के आने के बावजूद दिल्ली में पुस्तक मेले का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। बच्चों, युवाओं के लिहाज से मेला आकर्षक होगा।

विज्ञापन
Colors of Amrit Mahotsav and G-20 will be seen in book fair
दिल्ली पुस्तक मेला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुस्तक मेला आजादी का अमृत महोत्सव और जी-20 के रंग में रंगा नजर आएगा। प्रकाशकों और प्रदर्शकों के लिए बी-टू-बी और आम पाठकों के लिए ज्ञान-विज्ञान का उत्कृष्ट प्लेटफार्म रहेगा। भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 29 जुलाई से दो अगस्त तक लगने वाले पुस्तक मेले में लोगों की फ्री एंट्री मिलेगी।

विज्ञापन


प्रगति मैदान के हॉल 11, 12 और 12ए में दिल्ली पुस्तक मेले आयोजित किया जाएगा। साथ में स्टेशनरी, ऑफिस ऑटोमेशन और कॉर्पोरेट उपहार मेला भी लगेगा, जिसमें उपहारों की भरमार रहेगी।

विज्ञापन


दिल्ली पुस्तक मेले की थीम ‘राष्ट्र निर्माण में पुस्तकें’ है। डिजिटल तकनीक के आने के बावजूद दिल्ली में पुस्तक मेले का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। बच्चों, युवाओं के लिहाज से मेला आकर्षक होगा। इनके लिए सेल्फी पॉइंट, खाने-पीने के स्टॉल, किताबों के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मेलन, सेमिनार, कार्यशालाएं, पुस्तक विमोचन, लेखकों से मिलने का कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। मेले में किताब व्यवसायियों को बी-टू-बी लेनदेन का अवसर मिलेगा, अनुवाद और कॉपी राइट की सुविधा, पुरानी व दुर्लभ पुस्तकों के पुनर्मुद्रण के लिए बेहतर मंच प्राप्त होगा। किताबों के व्यापार विस्तार, ब्रांड प्रचार और प्रकाशकों को अपनी छवि निर्माण के लिए एक बेहतर अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


हाईटेक और बड़े आकार में आयोजित होगा मेला
आईटीपीओ की ओर से जानकारी दी गई है कि पीएम नरेंद्र मोदी की गतिशील दृष्टि से प्रेरित होकर दिल्ली पुस्तक मेले को हाईटेक और बड़े आकार में आयोजित किया जाएगा। इस बार मेला अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये आजादी के अमृत महोत्सव काल में आयोजित हो रहा। खासकर देश में इस समय जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed