{"_id":"2fcb8dedf9867dabc7726dc10bccf3fa","slug":"colonel-s-wife-accused-of-molestation-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नल की पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नल की पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 20 Nov 2014 03:30 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव के सदर थाना क्षेत्र में कर्नल की पत्नी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक घर में महिला को अकेला पाकर युवक जबरन घर में घुस आया और महिला के साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
इस मामले में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
सेक्टर-39 में रहने वाली महिला ने बताया कि उनके पति सेना में कर्नल हैं। कुछ दिनों पहले वो किसी काम से नागालैंड गए हुए हैं। मंगलवार को उसके घर एक युवक आया। घर का गेट खोलने पर युवक जबरन घर में घुस आया।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि उसने पहले हाथ पकड़ते हुए जबरन घर में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी घर से भाग गया।