फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   collector gave orders for coaching centres in Durg Bhilai After Delhi coaching center case

दुर्ग प्रशासन की खुली आंखें: कलेक्टर का आदेश, दिल्ली कोचिंग कांड के बाद कई सेंटरों पर छापा; मिली खामियां

Fri, 02 Aug 2024 10:11 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 02 Aug 2024 10:11 AM IST
सार

दिल्ली के राजेंद्र नगर के एक कोचिंग सेंटर में हुई तीन छात्रों की मौत के बाद कई राज्यों में प्रशासन कोचिंग सेंटरों की जांच कर रहा है। ताजा मामला दुर्ग का है। जहां कलेक्टर के निर्देश पर सभी कोचिंग सेंटरों की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
collector gave orders for coaching centres in Durg Bhilai After Delhi coaching center case
दुर्ग के कोचिंग सेंटरों पर एक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली के कोचिंग सेंटर में पानी भरने से हुई तीन छात्रों की मौत के बाद दुर्ग जिला प्रशासन एक्शन मोड़ पर आ गई है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में संचालित सभी कोचिंग सेंटर की बारीकी से जांच करने का निर्देश दिया है। इसके लिए पांच सदस्यीय दल का गठन किया गया है। कलेक्टर के निर्देश के बाद गठित टीम दुर्ग-भिलाई से अपना काम शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


टीम ने दुर्ग भिलाई के विभिन्न क्षेत्र में संचालित कोचिंग सेंटरों का टीम ने बारीकी से जांच किया। इस दौरान कोचिंग सेंटर संचालित किए जाने वाले भवन के बेसमेंट का उपयोग और वहां पानी भर जाने की स्थिति में सुरक्षित बाहर निकलने का आंकलन टीम ने किया। कई कोचिंग सेंटरों में खामियां पाई गई संचालकों को सुधार करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन


इसके अलावा विद्युत व्यवस्था, वेंटिलेशन, अग्निशमन की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया गया। इस संबंध में एडीएम अरविंद एक्का ने बताया कि सिविक सेंटर स्थित कुछ कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया गया। जिसमें कुछ जगह छात्र छात्राओं के प्रवेश और बाहर जाने के लिए एक ही रास्ता बनाया गया है। किसी घटना दुर्घटना की स्थिति के लिए आपातकालीन रास्ता या दरवाजा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ कोचिंग सेंटर में बच्चों के लिए वॉशरुम काम चलाऊ बनाया गया है। वहीं बिजली कनेक्शन वाले वायरिंग पर भी लापरवाही देखने को मिला है। जिस भवन में कोचिंग सेंटर संचालित है। उसका निर्माण भवन अनुज्ञा की भी जांच की गई। जांच टीम अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त देवेश ध्रुव, नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त मोनिका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर मुकेश रावटे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास हेमंत कुमार सिन्हा, जिला सेनानी नगर सेना नागेन्द्र कुमार सिंह समेत सभी थाना प्रभारी शामिल है।


जांच टीम के द्वारा दुर्ग भिलाई में संचालित कोचिंग सेंटर आईआई टायन गुरू, वेदांतु लर्निंग सेंटर, एनईई एण्ड जेईई, मोशन, कोटा स्टडी सर्कल, सिविक सेंटर भिलाई एवं रिसाली स्थित बायजूस, पारख सुपर मार्केट तथा नेहरू नगर भिलाई स्थिति फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर की जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed