Delhi Weather: अब तीन दिन तक चलेगी शीत लहर, तापमान में गिरावट के साथ ही यलो अलर्ट जारी
दिल्ली, हरियाणा व चंडीगढ़ में 18 से 20 दिसंबर तक शीत लहर चलेगी। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में सुबह की ठंड बढ़ गई है। लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को एक बार फिर सीजन की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.4 व शुक्रवार को 6.2 डिग्री दर्ज किया गया था। दिल्ली, हरियाणा व चंडीगढ़ में 18 से 20 दिसंबर तक शीत लहर चलेगी। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
राजधानी में 14 दिसंबर से लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है, लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6 डिग्री दर्ज किया गया।
दिल्ली के चार केंद्रों पर न्यूनतम तापमान 6.9 से लेकर 6.2 डिग्री तक दर्ज हुआ। मुंगेशपुर मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 21.8 व न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जाफरपुर मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 22.3 और आया नगर में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में उत्तर पश्चिम से हवाएं आ रही हैं जिससे लगातार सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
अधिकतम तापमान: 24.7 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 6.0 डिग्री सेल्सियस
18 दिसंबर को सूर्यास्त: 5:28 मिनट
19 दिसंबर को सूर्योदय: सुबह 7:08