फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coldest Friday morning in Delhi after eight years air reached very poor category

Delhi Weather: आठ साल बाद सबसे सर्द रही दिल्ली में शुक्रवार की सुबह, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा

Fri, 25 Nov 2022 09:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 25 Nov 2022 09:57 PM IST
सार

शुक्रवार की सुबह लुढ़के हुए पारे के साथ कई जगहों पर धुंध की चादर देखी गई। ऐसे में अलसुबह घरों से बाहर निकले लोगों की कंपकंपी छूट गई।

विज्ञापन
Coldest Friday morning in Delhi after eight years air reached very poor category
दिल्ली में बढ़ी सर्द - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में शुक्रवार की सुबह बीते आठ सालों में सबसे सर्द रही। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार कम 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले इस दिन साल 2014 में न्यूनतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। इस सीजन का भी यह अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिसंबर आने तक मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा और हल्की सर्दी का अहसास बना रहेगा।

विज्ञापन

स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि इन दिनों मौसम में खास बदलाव नहीं हो रहे हैं। इस वजह से पारा अधिक नहीं लुढ़क रहा है। अगले सप्ताह तक भी मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है। पलावत का कहना है कि अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। हालांकि, दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर बन रहा है। ऐसे में दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में पारा लुढ़का रहेगा व कई जगहों पर धुंध की चादर देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। विभाग का पूर्वानुमान है कि पूरे सप्ताह पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़का रहेगा। ऐसे में पूरे सप्ताह सुबह-शाम सर्दी का अहसास बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह छाया रहा कोहरा, छूटी कंपकंपी
शुक्रवार की सुबह लुढ़के हुए पारे के साथ कई जगहों पर धुंध की चादर देखी गई। ऐसे में अलसुबह घरों से बाहर निकले लोगों की कंपकंपी छूट गई। लोग सुबह टोपी व मफलर समेत अन्य गर्म कपड़ों के साथ नजर आए। हालांकि, धूप निकलने के साथ सर्दी का अहसास कम हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा में नमी का स्तर 30 से 95 फीसदी रहा। शाम होते ही वातावरण में सर्दी का अहसास बढ़ गया था।

विज्ञापन

बेहद खराब श्रेणी में पहुंची एनसीआर के शहरों की हवा
मौसमी परिस्थितियों में हुए बदलाव की वजह से एनसीआर के शहरों की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। सबसे खराब हवा 332 औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई) के साथ ग्रेटर नोएडा की दर्ज की गई है। वहीं, दिल्ली की हवा 294 एक्यूआई के साथ खराब श्रेणी के उच्चतम स्तर में दर्ज हुई है। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी हवा की सेहत में खास बदलाव की संभावना नहीं है।

केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में उत्तर भारत में पराली जलने की वजह से दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में इसकी हिस्सेदारी चार फीसदी रही है। पीएम 2.5 से छोटे कणों की पीएम 10 में 52 फीसदी हिस्सेदारी रही। पीएम 10 का स्तर 228 व पीएम 2.5 का स्तर 121 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान(आईआईटीएम) के मुताबिक, बीते 24 घंटे में पंजाब में 44 जगहों पर पराली जलने की घटना रिकॉर्ड हुई। वहीं, हरियाणा में 28, उत्तरप्रदेश में 241, मध्यप्रदेश में 315 और राजस्थान में सात जगहों पर पराली जलने की घटना रिकॉर्ड की गई है।

इस वजह से खराब हुई हवा की गुणवत्ता
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा की रफ्तार कम होने के साथ पारा लुढ़कने की वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। साथ ही पराली के धुएं और स्थानीय पर स्तर पर होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी जारी है। आईआईटीएम के मुताबिक, बीते 24 घंटे में मिक्सिंग हाइट एक हजार मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स तीन हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रहा। साथ ही हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम और हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। हवा की रफ्तार 10 से कम व वेंटिलेशन इंडेक्स छह हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड से कम होने पर प्रदूषकों को जमने में मदद मिलती है। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक मिक्सिंग हाइट में बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, अगले 24 घंटे में वेंटिलेशन इंडेक्स 5800 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड और रविवार को यह घटकर तीन हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड तक दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई
दिल्ली- 294
फरीदाबाद- 323
गाजियाबाद- 302
ग्रेटर नोएडा- 332
गुरुग्राम- 254
नोएडा- 259

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed