{"_id":"5c369aaabdec2256d743dad4","slug":"cold-winds-surge-cold-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर ठिठुरा, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, कोहरे का येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर ठिठुरा, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, कोहरे का येलो अलर्ट जारी
Thu, 10 Jan 2019 06:36 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 10 Jan 2019 06:36 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ी ठंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में दिखने लगा है। ठंडी हवाओं ने ठिठुरन को बढ़ा दिया है, हालांकि धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है। एक बार फिर से कोहरे ने परेशान करना शुरू कर दिया है। बुधवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह के समय दृश्यता 500 मीटर रही। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन दिनों तक मध्यम स्तर से घने स्तर का कोहरा रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह के समय हल्का कोहरा रहा, उसके साथ ही ठंडी हवाओं ने परेशान किया। बुधवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार 10 जनवरी तक तो सर्दी से राहत मिलने की संभावना कम है। उसके बाद बृहस्पतिवार से रविवार तक एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। हालांकि इससे सर्दी पर थोड़ी लगाम लगेगी। विभाग ने 12 और 13 जनवरी को दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। पश्चिम विक्षोभ के आगे बढ़ जाने के बाद एक बार फिर सर्दी लौटेगी और घना कोहरा होगा।
विज्ञापन