फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold will increase further in Delhi yellow alert issued for rain for three days

Weather Forecast: दिल्ली में अभी और बढ़ेगी ठंड, तीन दिन तक बारिश का यलो अलर्ट जारी, जानें पूरा पूर्वानुमान

Thu, 26 Dec 2024 01:16 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 26 Dec 2024 01:16 AM IST
सार

आज पश्चिम हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे शाम या रात को हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
Cold will increase further in Delhi yellow alert issued for rain for three days
दिल्ली एनसीआर में बढ़ेगी ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में ठंड के साथ कोहरा भी लोगों को परेशान करने लगा है। बृहस्पतिवार को पश्चिम हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे शाम या रात को हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए बारिश के साथ कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे ठंड और बढ़ेगी। हालांकि, अभी तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं आएगी। ऐसे में अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बेहद खराब हवा में ली सांस
राजधानी में दो दिन तक बारिश होने से वायु प्रदूषण में कुछ कमी आई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 406 दर्ज हुआ जो मंगलवार की तुलना में 33 सूचकांक कम दर्ज किया गया। ऐसे में बुधवार को लोगों ने बेहद खराब हवा में सांस ली।

विज्ञापन

मुंडका में हवा गंभीर श्रेणी में रही। साथ ही, रोहिणी, जहांगीपुरी, आनंद विहार, बवाना समेत 32 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि, लोधी रोड, चांदनी चौक व द्वारका में हवा खराब और केवल दिलशाद गार्डन में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। वहीं, एनसीआर में दिल्ली के बाद गुरुग्राम सबसे अधिक प्रदूषित रहा। डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम के तहत हवा में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 14.964 फीसदी रही, जबकि निर्माण से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 2.165 और कूड़ा जलाने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.435 फीसदी रही।

प्रदूषित शहर में एक्यूआई 
दिल्ली --- 336
गुरुग्राम --- 249
गाजियाबाद --- 229
नोएडा --- 225
ग्रेटर नोएडा --- 222
फरीदाबाद --- 190
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
 

विभिन्न इलाकों में एक्यूआई
-मुंडका --- 403
-रोहिणी --- 393
-जहांगीरपुरी --- 389
-द्वारका --- 380
-अशोक विहार --- 376
-बवाना --- 375
(नोट : आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed