फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold Weather after Raining in Delhi NCR

दिल्ली-एनसीआर में फिर बिगड़ा मौसम, रिमझिम बरसात के साथ हुई सुबह की शुरुआत

Wed, 06 Feb 2019 07:32 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: sapna singla Updated Wed, 06 Feb 2019 07:32 AM IST
विज्ञापन
Cold Weather after Raining in Delhi NCR
- फोटो : फोटो: शिल्पा ठाकुर
दिल्ली एनसीआर में बुधवार को बारिश के साथ दिन की शुरुआत हुई। एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई तो कहीं हल्की रिमझिम बरसात देखने को मिली। बता दें मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी। इसी के साथ दिल्ली एनसीआर के तापमान में भी बदलाव हुआ। बारिश के साथ शीत लहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन




7-8 को बारिश के आसार, आगे और घटेगा तापमान 
नोएडा के तापमान में बदलाव का दौर आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 7-8 फरवरी को शहर में बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, 6 फरवरी से पहाड़ों सहित देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव आने की संभावना है। पहाड़ों पर चलने वाली शीत लहर और बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर में भी ठंड बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Cold Weather after Raining in Delhi NCR
फोटो: शिल्पा ठाकुर - फोटो : फोटो: शिल्पा ठाकुर
बुधवार को फरीदाबाद में मौसम का पूर्वानुमान      
फरीदाबाद में  शाम को भी बादली छाने और बारिश होने की संभावना है।  

बताना चाहेंगे कि राजधानी में बीते कई दिनों से लुढ़क रहे तापमान में मंगलवार को उछाल आया था। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण चार साल बाद 5 फरवरी सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस  दर्ज किया गया। तापमान के बढ़ने के कारण दिन में गर्मी का अहसास हुआ। इससे पहले वर्ष 2014 में पारा 26 डिग्री पहुंचा था।

Cold Weather after Raining in Delhi NCR
फोटो: शिल्पा ठाकुर

बीते दो तीन से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस कारण से सर्दी का सितम नहीं झेलना पड़ रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो से तीन दिन तापमान लगभग ऐसा ही बना रहेगा। दो दिन तेज हवाएं चलने व बारिश की भी संभावना है। आठ फरवरी के बाद एक बार फिर से तापमान में मामूली गिरावट होगी। 9 फरवरी को तो न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 10 व 11 फरवरी को अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है। आठ फरवरी के बाद कोहरे की भी वापसी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed