फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold wave continues in Delhi hazy sky since morning

ठिठुरन बढ़ी: दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी, सुबह से धुंधला बना हुआ आसमान; दो दिन तक कड़ाके की ठंड की संभावन

Sun, 07 Jan 2024 09:21 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 07 Jan 2024 09:21 AM IST
सार

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में चल रही ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ी हुई है। दिल्ली का आसमान धुंधला बना हुआ है।
 

विज्ञापन
Cold wave continues in Delhi hazy sky since morning
आसमान में छाया कोहरा - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी है। सुबह से ही दिल्ली का आसमान धुंधला बना हुआ है। कहीं घना तो कहीं अत्यधिक घना कोहरा देखा गया। ठंड के चलते लोग-लोग जगह अलवा जला रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में अगले दो दिन कड़ाके की ठंड की संभावना जताई है। इस दौरान उत्तर पश्चिम भारत में घना कोहरा भी छाया रहेगा। ताजा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भी पड़ने वाला है और इसके चलते 8 से 10 जनवरी तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के क्षेत्रों में गरज के साथ कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अगले पांच दिनों तक तमिलनाडु और अगले दो दिनों तक केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में चल रही ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ी हुई है। शनिवार को भी धूप नहीं निकली। दिन भर बादल छाए रहे। हालांकि हवाओं के रुख में आए बदलाव के कारण तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई। आने वाले दिनों में भी तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। शनिवार को दिल्ली के अधिकतर इलाकों में सीवियर कोल्ड डे जैसी स्थिति रही। सुबह से ही मौसम सर्द रहा। दोपहर में भी धूप नहीं निकलने के कारण लोगों को कंपकंपी महसूस हुई। वहीं शाम ढलते ही ठंड भी बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed