फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold is going to increase in many states including Delhi from tomorrow

दिल्ली सहित कई राज्यों में कल से बढ़ने वाली है ठंड, अब सताएगी शीतलहर

Sun, 27 Dec 2020 04:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 27 Dec 2020 04:26 AM IST
विज्ञापन
Cold is going to increase in many states including Delhi from tomorrow
दिल्ली की सर्द सुबह... - फोटो : amar ujala

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ 28 दिसंबर से शीत लहर के गंभीर श्रेणी में पहुंचने की संभावना है। इससे जुकाम और नाक से खून बहने समेत कई समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से रविवार और सोमवार को मैदानी इलाकों में तापमान में वृद्धि होगी। वहीं, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होगी। इसके बाद उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं दिल्ली के तापमान को भी कम करेंगी जिसके बाद न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 
विज्ञापन


मैदानी इलाकों के लिए गंभीर शीत लहर का अलर्ट तब जारी किया जाता है जब न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है या फिर न्यूनतम तापमान में 6.4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट दर्ज होती है। गत रविवार को 3.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विटामिन सी का करें सेवन
कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि अधिक ठंड में शराब पीने से बचना चाहिए क्योंकि इससे शरीर का तापमान कम होता है। ठंड से बचने के लिए अधिक से अधिक घर में रहें और विटामिन- सी से भरपूर पदार्थों के साथ ही त्वचा के लिए मोस्चराइजर का भी इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed