फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cold increase again in delhi ncr

तापमान में गिरावट से फिर बढ़ी ठिठुरन, न्यूनतम पारा 8 डिग्री किया गया दर्ज

Thu, 24 Jan 2019 04:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 24 Jan 2019 04:50 AM IST
विज्ञापन
cold increase again in delhi ncr
धूप का आनंद उठाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में हुई बारिश के असर से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट हुई है। इस कारण दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई है। मंगलवार को सामान्य से पांच डिग्री अधिक 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी सामान्य से 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 19.9 दर्ज किया गया।

विज्ञापन


बीते शनिवार के बाद से तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी। रविवार को तो अधिकतम तापमान 28 के पार जा पहुंचा था। सोमवार को अचानक मौसम बदला और शाम से बारिश होने लगी। रुक-रुक कर बारिश का दौर मंगलवार शाम तक जारी रहा। इस कारण तापमान में काफी गिरावट हुई। बुधवार सुबह चली ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का अहसास हुआ। 
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक तापमान में काफी गिरावट होगी। न्यूनतम तापमान एक बार फिर चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं विभाग ने हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 27 जनवरी तक घना कोहरा रहने की संभावना जताई है। विभाग ने बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed