फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cold can remain for whole in Delhi-NCR

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, पूरे हफ्ते बनी रह सकती है दिल्ली-एनसीआर में ठंड

Fri, 01 Feb 2019 05:46 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Feb 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
cold can remain for whole in Delhi-NCR
दिल्ली की सर्दी - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिमी मैदानी भागों में कंपाने वाली ठंड पूरे हफ्ते बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली और आस-पास क्षेत्रों में हल्की वर्षा, ओलावृष्टि और गर्जन संभव है। इसके बाद दो से पांच फरवरी तक कोहरा और धुंध की मोटी चादर आसमान को ढक सकती है। उत्तर-पश्चिमी मैदानी भाग के तापमान में दो से तीन फीसदी तक गिरावट भी संभव है।  

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.2 और अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त हुई है। वहीं, पूरे उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में कोई खास फर्क नहीं आया है।  
विज्ञापन


वहीं, सामान्य से भी कम तापमान वाले क्षेत्रों में उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान रहे। बृहस्पतिवार को मैदानी भागों में सबसे ठंडी जगह राजस्थान में पिलानी रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में रात से सतह पर चलने वाली हवाओं की गति तेज हो सकती हैं। इसके  बाद शुक्रवार दोपहर तक हल्की वर्षा भी होने की संभावना है। वहीं, इसके बाद पांच फरवरी तक घना कोहरा छा सकता है।  


बहुत खराब दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता 
ठंड के चलते दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता भी बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली और आस-पास शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया। सीपीसीबी के मुताबिक दिल्ली का 359, गुरुग्राम का एक्यूआई 281, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 348, गाजियाबाद का एक्यूआई 380 व नोएडा का एक्यूआई 334 रहा। 

मौसम का पूर्वानुमान और तापमान  
पूर्वानुमान - शुक्रवार को दिल्ली में दोपहर तक हल्की वर्षा, गर्जन और ओलावृष्टि संभंव है। सुबह घना कोहरा भी रहने के आसार हैं।  
अधिकतम  - 21.5 डिग्री सेल्सियस  
न्यूनतम -  08.2 डिग्री सेल्सियस  
सूर्यास्त  - शाम - 6:00 बजे  
सूर्योदय  - सुबह - 07:09 बजे 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed