फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coaching center accident: PG owner does not charge arbitrary rent... Police is investigating

कोचिंग सेंटर हादसा : पीजी मालिक मनमाना किराया तो नहीं वसूलता.... पुलिस कर रही है जांच, कैश इकॉनमी का चलन

Thu, 08 Aug 2024 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 Aug 2024 06:02 AM IST
सार

छात्रों का दुख-दर्द बांटने पुलिसकर्मी उनके बीच पहुंच रहे हैं। दोस्ताना माहौल में छात्रों से बातचीत हो रही है। इसके लिए पुलिस स्टेशनों में पांच-पांच पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई है।

विज्ञापन
Coaching center accident: PG owner does not charge arbitrary rent... Police is investigating
राजेंद्र नगर में पीजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजेंद्र नगर हादसे के बाद सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणियों के बीच दिल्ली पुलिस ने छात्रों का रुख किया है। छात्रों का दुख-दर्द बांटने पुलिसकर्मी उनके बीच पहुंच रहे हैं। दोस्ताना माहौल में छात्रों से बातचीत हो रही है। इसके लिए पुलिस स्टेशनों में पांच-पांच पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई है। अब तक हुई बातचीत से पता चला है कि जिन इलाकों में बच्चे रहते हैं, वहां की पूरी अर्थव्यवस्था नकदी पर चल रही है। इसका कोई हिसाब-किताब नहीं है। छात्रों से छोटी से छोटी चीज का भी पैसा वसूला जाता है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के ओएसडी पुलिस उपायुक्त मनीषी चंद्रा ने बताया कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दूसरे राज्यों से आकर दिल्ली में पढ़ाई व सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के पास जाकर उनकी समस्याएं जानने और उनका हल निकालने को कहा था। इसके बाद पुलिस आयुक्त के ओर से ऑर्डर जारी किया गया। ऑर्डर के तहत राजेंद्र नगर, पटेल नगर, करोलबाग, प्रसाद नगर, मोती नगर और सराय रोहिल्ला आदि पुलिस स्टेशनों में 5-5 पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई हैं।
विज्ञापन


2 दिन में 2200 छात्रों से रूबरू हुई पुलिस
पुलिसकर्मी इन पुलिस स्टेशनों के क्षेत्र पीजी, गेस्ट हाउस, होटल व मकानों पर किराए पर रहने वाले हर छात्र के पास जाकर उनसे उनकी समस्याओं पर बात कर रहे हैं। बातचीत दोस्ताना माहौल में होती है। शिकायत होने पर पुलिस मकान मालिक व पीजी मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त हर्षवर्धन ने बताया कि दो दिन में करीब 2,200 से ज्यादा छात्रों से बात की गई है। छात्रों की शिकायतों की लंबी फेहरिस्त है। इनकी शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। सभी थानों की पुलिस टीमें इसी काम में लगी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन थाना क्षेत्र में कैश इकोनॉमी चल रही है
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने जिन छात्रों से अभी तक पूछताछ की है, उसमें यह बात सामने आई है कि पटेल नगर, राजेंद्र नगर, मोती नगर, प्रसाद नगर, करोल बाग व आनंद पर्वत थाना क्षेत्रों में एक दूसरी ही इकोनॉमी चल रही है। यहां पर किराया, खाने के पैसे समेत सभी कामों के लिए कैश में पैसा लिया जाता है। पुलिस इस बात पर हैरान है। पुलिस को यह भी पता चला है कि नकद में पैसा लेने वाले कारोबारी इनकम टैक्स नहीं दे रहे हैं।

पुलिस के छात्रों से सवाल:--

  • कहां रहते हैं?
  • मालिक या पीजी मालिक मनमाना किराया तो नहीं वसूल रहे हैं?
  • पीजी मालिक कैश में किराया तो नहीं ले रहे?
  • जिन कमरों वह रह रहे हैं, वह रहने लायक है या नहीं?
  • छोटे-छोटे कमरों का किराया पांच से सात हजार लिया जा रहा हैं?
  • छात्रों को ताजा खाना दिया जाता है या नहीं?
  • किराए पर रहने वाले छात्रों के साथ पीजी मालिक दुर्व्यवहार तो नहीं करता?

10 बेसमेंट सील

एमसीडी ने गत दिनों की तरह बुधवार को भी बेसमेंट सील करने की कार्रवाई की। एमसीडी ने शाहदरा (दक्षिणी जोन), करोल बाग और नजफगढ़ जोन में भवन उप नियमों का उल्लंघन करने वाली 10 संपत्तियों के खिलाफ सीलिंग कार्रवाई की। एमसीडी ने करोल बाग जोन में चार बेसमेंट को सील किया। यहां पर अवैध रूप से लाइब्रेरी चलाई जा रही थी। शाहदरा दक्षिणी जोन में कोचिंग सेंटर्स/लाइब्रेरी वाले चार बेसमेंट और नजफगढ़ जोन में कोचिंग सेंटर्स/लाइब्रेरी वाले दो बेसमेंट सील किए। इसके अलावा एमसीडी ने सभी जोन में बेसमेंट में नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग सेंटरों और अन्य संपत्तियों की पहचान करने के लिए सर्वे भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed