{"_id":"6a11244244de1f5f640a2e4d","slug":"cng-price-hike-news-in-hindi-cng-prices-in-delhi-hiked-by-1-per-kg-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"CNG Price Hike: दिल्ली में तीसरी बार फिर बढ़े सीएनजी के दाम, जानें अब कितने रुपये की हुई बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CNG Price Hike: दिल्ली में तीसरी बार फिर बढ़े सीएनजी के दाम, जानें अब कितने रुपये की हुई बढ़ोतरी
Sat, 23 May 2026 09:21 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 23 May 2026 09:21 AM IST
सार
दिल्ली में आज एक बार फिर सीएनजी के दाम बढ़ा दिए गए हैं। 10 दिनों के भीतर यह तीसरी बार है जब सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी की गई हैष अब सीएनजी एक रुपए और महंगी हो गई है। यहां जानिए सीएनजी के ताजा दाम...
विज्ञापन
CNG Price Hike
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम आदमी को आज एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। शनिवार की सुबह दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में सीएनजी का नया दाम 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इससे पहले भी हाल में दो बार सीएनजी के दाम बढ़ाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
10 दिनों के भीतर यह तीसरी बार है जब सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। 17 मई को सीएनजी के दाम में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी, और उससे भी पहले, 15 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे हुआ महंगा#WATCH | CNG prices increase by Rs 1 per kg, to Rs 81.09 per kg in Delhi, with effect from today, 23rd May. Visuals from a fuel pump in RK Puram area. pic.twitter.com/97vbrLbJfI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 23, 2026
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
दिल्ली में अब कितने का हुआ पेट्रोल-डीजल
दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद इसकी नई कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल 91 पैसे महंगा होकर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।