फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cng price 80 paise per kg hike in delhi

महंगाई की मार: दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी पांच रुपये महंगी, सीएनजी के दाम में भी हुआ इजाफा

Fri, 01 Apr 2022 08:27 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Apr 2022 08:27 PM IST
सार

बीते चार महीने में यह छठी बार है जब सरकार ने सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी की है। तब से लेकर अब तक प्रति किलो चार रुपये बढ़ चुके हैं। 

विज्ञापन
cng price 80 paise per kg hike in delhi
सीएनजी के दाम 80 पैसे बढ़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में सीएनजी के दाम में एक बार फिर से इजाफा किया है। शुक्रवार को सरकार ने 80 पैसे की बढ़ोतरी करने का एलान किया। इसके साथ ही राजधानी में अब 60.81 रुपये प्रति किलो सीएनजी उपलब्ध होगी, इससे पहले गुरुवार तक यह दाम 60.01 रुपये था। 

विज्ञापन


बीते चार महीने में यह छठी बार है जब सरकार ने सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी की है। तब से लेकर अब तक प्रति किलो चार रुपये बढ़ चुके हैं। सरकार का तर्क है कि कीमतों में आई उठाल के पीछे वैश्विक महंगाई है। 
विज्ञापन


फरीदाबाद में सीएनजी पांच रुपये महंगी
दूसरी तरफ फरीदाबाद में सीएनजी के दर में पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब फरीदाबाद में लोगों को सीएनजी प्रति किलो 76.99 रुपये के दर से मिलेगी। पहले उन्हें प्रति किलो 71.99 रुपये के दर से मिलता था। अडानी के ग्रुप के पदधिकारी अमित ने बताया कि नई दर बृहस्पतिवार रात 12 बजे से लागू हुई है। इससे पहले 11 मार्च को इसके दर में दो रुपये का इजाफा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में बढ़े पीएनजी के दाम
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच दिल्ली-एनसीआर में पाइप से घरों में पहुंचाई जाने वाली रसोई गैस की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। आईजीएल ने शुक्रवार से इसके दाम 16.5 फीसदी प्रति मानक घन मीटर (एससीएम) बढ़ा दिए हैं। इससे कीमतें हर यूनिट करीब 5.85 रुपये ज्यादा हो गई हैं। इसके बाद दिल्ली में लागू मूल्य 41.61 रुपये प्रति एससीएम (वैट सहित) होगा, जबकि गाजियाबाद और नोएडा में घरेलू पीएनजी 41.71 रुपये प्रति एससीएम कर दी गई है। आईजीएल का कहना है कि वैश्विक स्तर पर गैस की कीमतों में उछाल आने से इस वक्त इनपुट कास्ट बढ़ गई है। इस वजह से कीमतों में इजाफा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed