फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CNG and PNG prices rise in National Capital Region

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सीएनजी व पीएनजी के दाम बढ़े 

Mon, 02 Apr 2018 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Apr 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
CNG and PNG prices rise in National Capital Region
cng png

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक बार फिर सीएनजी व पीएजी के मूल्य में इजाफा हो गया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप के जरिये घरों में पहुंचनी वाली रसोई गैस (पीएनजी) की कीमत बढ़ा दी है।

विज्ञापन


रविवार मध्य र देर रात से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और रेवाड़ी में बढ़े हुए कीमत सीएनजी की कीमत चुकानी होगी। पीएनजी के दाम में भी वृद्धि मध्य रात्रि से प्रभावी होगी। 
विज्ञापन


दिल्ली में सीएनजी दाम में 90 पैसे प्रति किलो की वृद्धि की गई है। 40.61 रुपये प्रति किलो की दर से अब सीएनजी मिलेगी। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम 1 रुपये प्रति किलो बढ़ेंगी। अब यहां सीएनजी 47.05 रुपया में मिलेगी। रविवार मध्य रात्रि से प्रभाव में आ गई हैं। हरियाणा के रेवाड़ी में दी जा रही सीएनजी की कीमत भी 95 पैसे बढ़ाकर 51.62 रुपये प्रति किलो कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीएल सभी क्षेत्रों में चुनिंदा सीएनजी स्टेशनों पर रात के 12:30 बजे से लेकर सुबह 5:30 बजे तक सीएनजी भरवाने पर 1.50 रुपये किलो की छूट देती रहेगी। इस दौरान जहां दिल्ली में सीएनजी की कीमत 39.11 रुपये किलो होगी वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह 45.55 रुपये प्रति किलो होगी। 

पीएनजी के दाम में भी वृद्धि आज से प्रभावी हो गई है। दिल्ली में पीएनजी का दाम 1.15 पैसे बढ़ाकर 27.14 रुपये प्रति घन मीटर (एससीएम) कर दिया गया है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह 1.20 रुपये बढ़ गई है। अब इसकी कीमत यहां के लोगों से 28.84 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। पहले के मूल्य 27.64 रुपये मिल रही थी। रेवाड़ी में घरेलू पीएनजी की कीमत 28.78 रुपये प्रति एससीएम होगी। यहां 1.15 रुपये कीमत बढ़ाई गई है। 


कितना पड़ेगा असर 
आईजीएल दिल्ली में जहां करीब 6 लाख परिवार को पीएनजी की आपूर्ति कर रही है वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और रेवाड़ी में करीब 2.7 लाख परिवार को पीएनजी दे रही है। आईजीएल का कहना है कि इस वृद्धि से वाहनों की प्रति किलोमीटर लागत पर मामूली प्रभाव पड़ेगा।


आटो के मामले में वृद्धि दो पैसा प्रति किलोमीटर, टैक्सी के लिये 4 पैसा प्रति किलोमीटर और बसों के मामले में 26 पैसा प्रति किलोमीटर होगी। संशोधित कीमत के बाद भी पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी वाहनों को चलाना 60 प्रतिशत सस्ता है। वहीं डीजल के मामले में सीएनजी वाहनों की लागत 37 प्रतिशत कम होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed