{"_id":"5ac19be14f1c1b99618b4f02","slug":"cng-and-piped-cooking-gas-prices-hiked-in-delhi-ncr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-NCR में महंगी हुई सीएनजी और पीएनजी, अब चुकानी होगी ये कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-NCR में महंगी हुई सीएनजी और पीएनजी, अब चुकानी होगी ये कीमत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 02 Apr 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक बार फिर कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप के जरिये घरों में पहुंचनी वाली रसोई गैस (पीएनजी) की कीमतें बढ़ा दी हैं। रविवार मध्य रात्रि से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और रेवाड़ी में बढ़ी हुई कीमतें लागू हो गई हैं।
दिल्ली में सीएनजी के दाम में 90 पैसे प्रति किलो की वृद्धि की गई है। अब यहां 40.61 रुपये प्रति किलो की दर से सीएनजी मिलेगी। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम 1 रुपये प्रति किलो बढ़ा दी गई हैं।
अब यहां सीएनजी 47.05 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी। वहीं हरियाणा के रेवाड़ी में दी जा रही सीएनजी की कीमत भी 95 पैसे बढ़ाकर 51.62 रुपये प्रति किलो कर दी गई है। वही दिल्ली में पीएनजी की कीमत 1.15 रुपये बढ़ाकर 27.14 रुपये प्रति घन मीटर (एससीएम) कर दी गई हैं।
विज्ञापन
वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजी की दरें प्रति घन मीटर 1.20 रुपये बढ़ा दी गई हैं। अब इसकी कीमत यहां के लोगों से 28.84 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। जबकि रेवाड़ी में घरेलू पीएनजी की कीमत 28.78 रुपये प्रति एससीएम होगी। यहां 1.15 रुपये कीमत बढ़ाई गई है।

चुनिंदा स्टेशनों पर रात को मिलती रहेगी छूट
आईजीएल सभी क्षेत्रों में चुनिंदा सीएनजी स्टेशनों पर रात के 12:30 बजे से लेकर सुबह 5:30 बजे तक सीएनजी भरवाने पर 1.50 रुपये किलो की छूट देती रहेगी। इस दौरान जहां दिल्ली में सीएनजी की कीमत 39.11 रुपये किलो होगी वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह 45.55 रुपये प्रति किलो होगी।
कितना पड़ेगा असर
आईजीएल दिल्ली में जहां करीब 6 लाख परिवार को पीएनजी की आपूर्ति कर रही है वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और रेवाड़ी में करीब 2.7 लाख परिवार को पीएनजी दे रही है। आईजीएल का कहना है कि इस वृद्धि से वाहनों की प्रति किलोमीटर लागत पर मामूली प्रभाव पड़ेगा।
ऑटो के मामले में वृद्धि दो पैसा प्रति किलोमीटर, टैक्सी के लिए 4 पैसे प्रति किलोमीटर और बसों के मामले में 26 पैसे प्रति किलोमीटर होगी। संशोधित कीमत के बाद भी पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी वाहनों को चलाना 60 प्रतिशत सस्ता होगा है। वहीं डीजल के मामले में सीएनजी वाहनों की लागत 37 प्रतिशत कम होगी।

सीएनजी के दाम
स्थान पुरानी कीमत नई कीमत
दिल्ली 39.71 40.61
गाजियाबाद, नोएडा-ग्रेनो 46.05 47.05
रेवाड़ी 50.67 51.62 (रुपये/किलो)
पीएनजी के दाम
स्थान पुरानी कीमत नई कीमत
दिल्ली 25.99 27.14
गाजियाबाद, नोएडा-ग्रेनो 27.64 28.84
रेवाड़ी 27.63 28.78 (रुपये/एससीएम)
दिल्ली 39.71 40.61
गाजियाबाद, नोएडा-ग्रेनो 46.05 47.05
रेवाड़ी 50.67 51.62 (रुपये/किलो)
पीएनजी के दाम
स्थान पुरानी कीमत नई कीमत
दिल्ली 25.99 27.14
गाजियाबाद, नोएडा-ग्रेनो 27.64 28.84
रेवाड़ी 27.63 28.78 (रुपये/एससीएम)