फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Yogi will inaugurate 6 projects including Noida-Greno Metro

एक साथ मिलेगा 7000 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा, 6 परियोजनाओं का लोकार्पण, 3 का होगा शिलान्यास

Sat, 19 Jan 2019 07:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Jan 2019 07:02 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will inaugurate 6 projects including Noida-Greno Metro
तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

गौतमबुद्ध नगर में नोएडा-ग्रेनो मेट्रो समेत कई ऐसी परियोजनाएं हैं, जिनको आगामी 25 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक साथ जनता को समर्पित करेंगे। जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास मुख्यमंत्री के हाथों होगा। उसका कुल बजट करीब 7000 करोड़ है। इनमें मेट्रो समेत छह परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। वहीं, तीन परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।

विज्ञापन


इन परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
नोएडा-ग्रेनो मेट्रो

नोएडा-ग्रेनो मेट्रो के एक्वा लाइन परियोजना की लागत करीब 5500 करोड़ रुपये है। उद्घाटन के बाद एक साल तक डीएमआरसी इसका संचालन करेगी। इसके बाद इसे एनएमआरसी को हैंडओवर किया जाएगा। 29.7 किलोमीटर के कॉरिडोर पर 21 स्टेशन होंगे, जो कि सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से डिपो मेट्रो स्टेशन तक होंगे।
विज्ञापन


यमुना नदी पर कालिंदी कुंज के पास दूसरा पुल
परियोजना की शुरुआत 12 अगस्त 2014 को हुई थी। पुल की लंबाई 617.80 मीटर है, जो कि दिल्ली और नोएडा को आपस में जोड़ेगी। इसके बनने से कालिंदी कुंज के पास जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इसका बजट 119.95 करोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-33 में शिल्पहाट एवं बुनकर भवन
परियोजना की शुरुआत 27 नवंबर 2015 को हुई थी। इसका क्षेत्रफल करीब 10 एकड़ है। इसका बजट 72.57 करोड़ रुपये है। यहां शिल्पियों को सुविधा मिलेगी। समय-समय पर शिल्प प्रदर्शनी के अलावा यहां दुकानें और पार्किंग की भी सुविधा होगी।

सेक्टर-108 का ट्रैफिक पार्क
परियोजना की शुरुआत 8 मई 2015 को हुई थी। यह ट्रैफिक पार्क 29 हजार वर्गमीटर में फैला हुआ है। उद्घाटन के बाद इसे परिवहन विभाग चलाएगा। इसकी लागत 33.87 करोड़ रुपये है।

सेक्टर-94 का कमांड कंट्रोल सेंटर
परियोजना की शुरुआत 10 अक्तूबर 2015 को हुई थी। 22.35 करोड़ की लागत से बने कमांड कंट्रोल सेंटर के भूतल में डायल-100 एवं रिसेप्शन ऑफिस स्मार्ट सिटी, पहले तल पर ट्रैफिक पुलिस ऑफिस, दूसरे तल पर हाइवे ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम एवं नोएडा का स्मार्ट सिटी ऑफिस और तीसरे तल पर आपदा नियंत्रण का ऑफिस होगा।

शाहदरा ड्रेन पर पुलों का चौड़ीकरण
इसकी शुरुआत 13 सितंबर 2012 को की गई थी। अभी हाल ही में एमपी-3 रोड पर पुलों का चौड़ीकरण किया गया है। इसकी लागत 20 करोड़ है।

सेक्टर-62 का दादा-दादी पार्क
परियोजना की शुरुआत 26 जुलाई 2016 को हुई थी। इसका बजट 15.65 करोड़ है। यहां 208 बुजुर्गों व 160 बच्चों के रहने की व्यवस्था होगी।

परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
चिल्ला एलिवेटेड रोड
सेक्टर-14 ए के चिल्ला रेगुलेटर से शाहदरा ड्रेन के समानांतर महामाया फ्लाईओवर तक एलिवेटेड रोड का बजट 650 करोड़ होगा। 5.54 किलोमीटर लंबे 6 लेन के प्रस्तावित एलिवेटेड रोड का शिलान्यास होगा।

डीएससी रोड पर एलिवेटेड रोड
डीएससी रोड पर अगाहपुर पेट्रोल पंप से स्पेशल इकोनोमिक जोन (एसईजेड) तक एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा। 5.50 किलोमीटर लंबे 6 लेन के प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के लिए निविदा आमंत्रण की प्रक्रिया में है।


सेक्टर-71 अंडरपास
सेक्टर-51, 52, 71 एवं 72 के चौराहे पर 55.28 करोड़ की लागत से 780 मीटर लंबे चार लेन के अंडरपास का निर्माण होगा। कार्य की निविदा आमंत्रण की प्रक्रिया में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed