फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm yogi reaches Garh Mukteshwar to attend ganga mahotsav performs ganga arti all updates

गढ़मुक्तेश्वर मेले में पहुंचे सीएम योगी, उतारी गंगा की आरती, इन घोषणाओं को फिर दोहराया

Thu, 22 Nov 2018 03:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Nov 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
cm yogi reaches Garh Mukteshwar to attend ganga mahotsav performs ganga arti all updates
सीएम योगी - फोटो : एएनआई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार दिन में गढ़ मुक्तेश्वर मेले में पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने गंगा आरती की। योगी पश्चिमी यूपी के प्रमुख धार्मिक स्थल गढ़ मुक्तेश्वर मेले में शामिल होने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे लखनऊ से गढ़ मुक्तेश्वर के लिए रवाना हुए थे। मेले में पहुंचकर उन्होंने गंगा के दर्शन के बाद गंगा आरती भी की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गढ़ मुक्तेश्वर गंगा किनारे स्थित पौराणिक स्थल है।
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की दोपहर गढ़ गंगा मेले में आयोजित जनसभा में बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान 30 नवंबर तक किए जाने की घोषणा को फिर दोहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गढ़ और तिगरी के बीच आवागमन के लिए गंगा नदी पर परियोजना बनाने के निर्देश हापुड़ और अमरोहा जिला प्रशासन को दिए हैं। उन्होंने कहा कि गंगा नदी के तट पर वेस्ट यूपी में विकास की दृष्टि से परियोजनाएं बनाई जाएंगी।

उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि वेस्ट यूपी के किसानों और नौजवानों की हर संभव तरीके से सुरक्षा किया जाना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। वो बोले कि, चौधरी चरण सिंह के कार्य क्षेत्र बागपत जिले के रामाला चीनी मिल का आधुनिकीकरण कराया जा रहा है, जो फरवरी 2019 तक पूरा हो जाएगा। इसी सत्र में दो नए चीनी मिल भी प्रदेश सरकार स्थापित करने जा रही है।


हरिद्वार के उत्तराखंड में शामिल होने के बाद इस स्थान का महत्व बढ़ गया है। कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों से अधिक लोग यहां स्नान करने आते हैं। पश्चिमी यूपी में यह एक मात्र स्थान है जहां अस्थियां विसर्जित की जाती है। योगी सरकार ने गढ़ मुक्तेश्वर मेले को राज्य मेले का दर्जा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed