फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Yogi meets PM Modi in Delhi

Delhi : सीएम योगी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, कोरोना सहित राज्य के विकास पर चर्चा

Sat, 24 Dec 2022 12:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Dec 2022 12:57 PM IST
सार

कोरोना की स्थिति को लेकर चर्चा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों को अलर्ट करते हुए चिकित्सा संबंधी सारी व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
CM Yogi meets PM Modi in Delhi
सीएम योगी ने की नरेंद्र मोदी से मुलाकात - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रधानमंत्री आवास पर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। कोविड की चीन में जो स्थिति चल रही है उसे लेकर इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। विकास योजनाओं के साथ ही कोविड को लेकर सतर्कता और उसकी तैयारियों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश से संबंधित जानकारी पीएम मोदी के साथ शेयर की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही नगरीय निकाय चुनाव को लेकर दायर याचिका पर उच्च न्यायालय के फैसले से यदि निकाय चुनाव टालने की नौबत आई तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की नई टीम की घोषणा जनवरी में हो सकती है। प्रदेश टीम में जातीय समीकरण के हिसाब से कुछ नए चेहरों को जगह मिलेगी वहीं सालों से जमे कुछ पदाधिकारी बाहर हो जाएंगे। प्रदेश मंत्री और उपाध्यक्ष स्तर के मौजूदा पदाधिकारियों को पदोन्नति मिलेगी तो क्षेत्रीय अध्यक्ष और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष भी बदले जाएंगे। इन चुनावों को भाजपा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़कर देख रही है। इसकी तैयारियों के बारे में योगी ने पीएम मोदी को अवगत कराया।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कोरोना की स्थिति को लेकर चर्चा की और पीएम को बताया कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों को अलर्ट करते हुए चिकित्सा संबंधी सारी व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि यदि कहीं पर चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी है तो शासन को तत्काल जानकारी दें, ताकि समय से व्यवस्था हो सके। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि  कोविड से बचाव के लिए हम भी मॉकड्रिल की पूरी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने अस्पतालों, बस व रेलवे स्टेशन और बाजारों जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने और पब्लिक एड्रेस सिस्टम सक्रिय करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed