{"_id":"5b632f764f1c1b9d3e8b4b90","slug":"cm-yogi-adityanath-visit-on-gbu-greater-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीबीयू पहुंच सीएम योगी ने की शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, कहीं ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीबीयू पहुंच सीएम योगी ने की शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, कहीं ये बातें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
जीबीयू में योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आए। उन्होंने यहां नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की और विद्यार्थियों के ओरिएंटेशन प्रोग्राम को संबोधित भी किया। वहीं, योगी के आगमन की तैयारी के लिए जिला प्रशासन और जीबीयू का अमला मुस्तैदी से जुटा रहा।
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर जीबीयू को छावनी परिसर में तब्दील कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को हैलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक सीएम फ्लीट की रिहर्सल भी की गई थी।मुख्यमंत्री गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से शुक्रवार सुबह 12:00 बजे जीबीयू पहुंचे।
विज्ञापन
यहां से योगी ने सबसे पहले विश्वविद्यालय परिसर में गीता उपवन में रुद्राक्ष का पौधा लगाया। इसके बाद 75 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र व पहली बार किसी भी विश्वविद्यालय में शुरू की जा रहे ग्रीन साइकिल ऐप का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
बता दें कि इस मोबाइल ऐप के जरिये मामूली किराये पर विद्यार्थियों को साइकिल मिल सकेगी। अभी तक 85 साइकिलें और उनके स्टैंड आ चुके हैं। कुल 200 साइकिलें उपलब्ध कराने की योजना है।