फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm yogi adityanath Visit in noida at GBU

युवाओं का पलायन रोकने को यूपी सरकार लाएगी ‘घर में रोजगार’ योजना

Fri, 03 Aug 2018 10:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 03 Aug 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath Visit in noida at GBU
cm yogi
रोजगार के लिए उत्तर प्रदेश से युवाओं के दूसरे राज्यों में पलायन को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने योजना तैयार कर ली है। एक जिला एक उत्पाद के तहत ‘घर में रोजगार’ योजना लागू की जाएगी। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। 10 अगस्त को राष्ट्रपति लखनऊ में इसका शुभारंभ करेंगे। एक साल में दो लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जीबीयू के नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर जिले का अपना विशेष उत्पाद है। खुर्जा की पॉट्री, मुरादाबाद का पीतल उत्पाद, मेरठ की कैंची व स्पोर्ट्स उत्पाद, अलीगढ़ का ताला, गौतमबुद्ध नगर का कपड़ा उद्योग, कन्नौज का इत्र आदि जिले और उनके उत्पाद देश-दुनिया में अपनी पहचान रखते हैं। 
विज्ञापन


हर जिले, हर क्षेत्र में इन उत्पादों की अपनी लोकप्रियता और विशेषज्ञता है। प्रदेश सरकार की योजना है कि इन उत्पादों को बड़े पैमाने पर लांच किया जाए। 10 अगस्त को लखनऊ में राष्ट्रपति इसका शुभारंभ करेंगे। एक साल में दो लाख युवाओं को उनके घर में ही रोजगार देने का लक्ष्य है, ताकि रोजगार के लिए यूपी के युवाओं को सूरत, लुधियाना, मुंबई या देश के किसी अन्य शहर में जाकर न रहना पड़े। प्रदेश सरकार की योजना है कि युवाओं को 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा की उपलब्धियों की वीसीडी की जारी

cm yogi adityanath Visit in noida at GBU
cm yogi
भाजपा की उपलब्धियों की वीसीडी की जारी
जीबीयू में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने लोक गायक ब्रह्मपाल नागर द्वारा तैयार की गई वीसीडी का विमोचन किया। इसमें भाजपा सरकार की डेढ़ साल की उपलब्धियों को गिनाया गया है। ब्रह्मपाल को जीबीयू के कुलपति डा. प्रभात कुमार ने आमंत्रित किया था। 

प्रदेश के नाई व मोची को मिलेगी पहचान
उत्तर प्रदेश के नाई, मोची, कारपेंटर, राजमिस्त्री, लोहार अब प्रशिक्षित होंगे। उनको सरकार की तरफ से प्रमाणपत्र दिया जाएगा, ताकि पुलिस, नेता, बदमाश उनसे उगाही न कर सकें। शुक्रवार को जीबीयू पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर गांव में नाई, मोची, कारपेंटर, राजमिस्त्री, लोहार आदि पेशे से जुड़े लोग असंगठित रूप से काम करते हैं।

गीता उपवन में लगाया रुद्राक्ष का पौधा                  
511 एकड़ में फैले जीबीयू में 121 एकड़ परिक्षेत्र पहले से हरित क्षेत्र है। इसके अलावा पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए गीता उपवन समेत पूरे विश्वविद्यालय में करीब 3500 पेड़ लगाने की योजना है। विशेष रूप से गीता उपवन में रुद्राक्ष समेत आम, जामुन आदि पौधे लगाए गए हैं। विश्वविद्यालय का बिजली का खर्च बचाने के लिए कुल 3.4 मेगावाट का सोलर प्लांट तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार को करीब 500 केवी के सोलर प्लांट सीएम ने उद्घाटन किया। एक माह में प्लांट शुरू हो जाएगा। इससे विवि को करीब डेढ़ करोड़ रुपये प्रतिमाह बिजली के बिल की बचत हो सकेगी। विवि में प्रति माह करीब नौ से दस करोड़ का विद्युत बिल आता है।

एक साल में दो लाख युवाओं को घर में रोजगार
प्रदेश सरकार की योजना ‘एक जिला एक उत्पाद’ की बड़े पैमाने पर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। शुक्रवार को जीबीयू पहुंचे सीएम ने कहा कि हर जिले का अपना विशेष उत्पाद है। खुर्जा को पॉट्री, मुरादाबाद का पीतल उत्पाद, मेरठ की कैंची व स्पोर्ट्स उत्पाद, अलीगढ़ का ताला, कन्नौज का इत्र आदि जिले और उनके उत्पाद देश-दुनिया में अपनी पहचान रखते हैं। प्रदेश सरकार की योजना है कि इन उत्पादों को बड़े पैमाने पर लांच किया जाए। इसकी कार्ययोजना तैयार की गई है। 10 अगस्त को लखनऊ में राष्ट्रपति इसका शुभारंभ करेंगे।

कहानियों से मंत्रमुग्ध कर गए योगी
जीबीयू में सीएम योगी धाराप्रवाह बोले और लगभग सभी विषयों पर अपनी राय बताई। एक घंटे छह मिनट तक चले संबोधन में सीएम ने कहानियां और यात्रा वृतांत का भी जिक्र किया। योगी ने भगवान बुद्ध पर चर्चा करते हुए राजकुमार सिद्धार्थ के राज्य दर्शन की कहानी बताई। इसमें वृद्ध, बीमार और मृत को देखकर उनका मन बदलने और बौद्ध दर्शन की बात बताई। वहीं, सीएम ने कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर यात्रा का वृतांत भी सुनाया।

युवा भारत कर सकता है भ्रष्टाचार पर प्रहार
सीएम ने कहा कि देश की 60 फीसदी आबादी 40 वर्ष से कम है। देश व दुनिया के सामने अपने नजरिये से युवा भारत की नई तस्वीर पेश कर सकते हैं। तकनीक के उपयोग से भ्रष्टाचार पर प्रहार कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने गाजियाबाद के एक कॉलेज के कुछ युवाओं के प्रोजेक्ट को सराहते हुए युवाओं के आइडिया से देश में नई इबारत लिखने की बात भी बताई। 

बुद्ध के जरिये संगठित होने का पढ़ाया पाठ
जातिवाद, भाषावाद, नक्सलवाद, आतंकवाद देश की एकता और विकास में बाधक हैं। भगवान बुद्ध के तीन सूत्र धम्मं शरणं गच्छामि, संघम शरणं गच्छामि, बुद्धम शरणं गच्छामि को अपनाने से देश संगठित रहेगा। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के अवसर पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विद्यार्थियों से कही। इस मौके पर योगी एक घंटे छह मिनट तक विद्यार्थियों से मुखातिब हुए।
 
जीबीयू का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि दक्षिण एशिया में भगवान बुद्ध का प्रभाव है। ऐसे में चीन जैसे देश अपने यहां बड़ा केंद्र बनाकर बौद्ध संस्कृति पर रिसर्च जैसे कार्य कर रहे हैं। जबकि लुंबिनी में बुद्ध की जन्मस्थली के बावजूद देश में कोई बड़ा केंद्र नहीं है। जीबीयू विद्या का केंद्र बनकर बौद्ध ज्ञान से पूरी दुनिया को संदेश दे सकता है। यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करते हुए उन्होंने कहा कि जीबीयू में आपार संभावनाएं हैं जो आतंकवाद से झुलसती दुनिया को भारत की ओर से मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

किसानों को उचित मुआवजे का आश्वासन
नोएडा एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण में किसानों के मुआवजे में सहमति का पेच फंसा हुआ है। किसानों की मांगों के कारण जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने 68 किसानों से मुख्यमंत्री की अलग बैठक कराई जिसमें किसानों ने अपनी मांग रखी। मुख्यमंत्री ने उन्हें उचित मुआवजे का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed