फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Yogi Adityanath said that PM Modi did what he said for betterment of people

सीएम योगी बोले: देश में केवल गरीबी हटाओ के नारे लगते थे, पीएम मोदी ने जो कहा वो करके दिखाया

Wed, 01 Jun 2022 10:20 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, यूपी
अमर उजाला ब्यूरो, यूपी Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 10:20 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में सरकार की उपलब्धियों और नीतियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की करनी और कथनी पर सवाल भी खड़े किए।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath said that PM Modi did what he said for betterment of people
CM Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत आठ वर्षों से केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के क्षेत्र में देश की 135 करोड़ जनता के मन में एक नया विश्वास भरा है। केंद्र की तमाम कल्याणकारी योजनाओं का सर्वाधिक लाभ उत्तर प्रदेश को मिला है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के कार्यकाल के आठ साल पूरा होने के मौके पर मुख्यमंत्री सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण पर तैयार की गई ‘रिपोर्ट टू नेशन’ अभियान का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही देश में गरीबी हटाओ का नारा दिया जा रहा है, लेकिन इस दिशा में वास्तव में काम 2014 के बाद शुरू हुआ। केंद्र की सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी उन्मूलन के लिए कई कदम उठाए और ऐसी कई योजनाओं की शुरूआत की, जिस पर काफी काम हुआ। मोदी ने जो कहा वह किया। केंद्र सरकार ने इस अवधि में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण पर फोकस करके काम किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री ने सत्ता संभालने के बाद ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को आधार बनाकर गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवानों को उत्थान के लिए बिना भेदभाव के काम किया। इसका ही नतीजा है कि सभी वर्ग के लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सेवा, सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों के आधार पर हासिल उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट, किसानों की आय दोगुना करने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रयासों ने भारत की तस्वीर बदली है। इन आठ वर्षों के दौरान भारत आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पाकर स्वावलंबन और आत्म सम्मान के साथ आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना की उपलब्धियों के आंकड़े गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में देश भर में 1.22 करोड़ 70 हजार स्वीकृत हुए हैं, जिसमें अकेले यूपी में 17.54 लाख मकान स्वीकृत हुए हैं। इसी प्रकार पीएम आवास ग्रामीण में देश में 2.55 करोड़ घरों स्वीकृत हुए हैं, जिसमें से यूपी में ही 26.16 लाख मकान बन चुके हैं। 


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, स्वायल हेल्थ कार्ड कार्यक्रम, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना समेत सभी केंद्रीय योजनाओं के तहत यूपी में किए गए कार्यों का लेखाजोखा भी सामने रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed