फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Yogi Adityanath on two day visit of Gautambuddh Nagar Noida Greater Noida

सीएम योगी नोएडा को देंगे सौगात, आज पुलिस कमिश्नर के नए दफ्तर का करेंगे शुभारंभ

Sun, 01 Mar 2020 01:45 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 01 Mar 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath on two day visit of Gautambuddh Nagar Noida Greater Noida
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amarujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम को ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे। वो गौतमबुद्ध नगर के दो दिन के दौरे पर हैं। रविवार शाम सीएम योगी नोएडा में पुलिस कमिश्नर के दफ्तर का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


शाम करीब साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री सेक्टर 108 स्थित ट्रैफिक पार्क पहुंचेंगे। वह करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस कमिश्नर के नए दफ्तर में रहेंगे। उनके दौरे के मद्देनजर ट्रैफिक पार्क से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी में हेलीपैड बनाया गया है। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नोएडा यातायात पुलिस ने कहा कि सेक्टर 108 में नए आयुक्त कार्यालय के आस-पास के मार्गों पर रविवार शाम साढ़े चार बजे से रात आठ बजे तक पाबंदियां होंगी।

विज्ञापन

2821 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह 10:30 बजे सेक्टर-38ए स्थित बॉटेनिक गार्डन मल्टीलेवल कार पार्किंग में नोएडा प्राधिकरण की 2821 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और 9 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। यह सभी परियोजनाएं लोगों के लिए काफी फायदेमंद होंगी। लोग काफी समय से इनका इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-39 के जिला अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन स्वास्थ्य उपकरण, मशीनरी व फर्नीचर आदि की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग को करनी है। इसके बाद करीब एक माह में स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत हो जाएगी। सेक्टर-38ए स्थित बॉटेनिक गार्डन मल्टीलेवल कार पार्किंग और सेक्टर-5 में भूमिगत कार पार्किंग के संचालन के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया भी चल रही है।

शनिवार को जिलाधिकारी ने तैयारियों का जायजा लेते हुए की थी बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को ग्रेटर नोएडा आगमन की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी बीएन सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री से मिलने वालों की सूची तैयार की गई। संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी गई।
 
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर हैलीपैड पर की जाने वाली व्यवस्थाएं, कार्यक्रमों में अधिकारियों की ड्यूटी व मुख्यमंत्री से मिलने के लिए जिन-जिन गणमान्य व्यक्तियों व जनप्रतिनिधियों का कार्यक्रम निर्धारित होना है उसके संबंध में संबंधित अधिकारी अपनी तैयारियां पूरी कर लें। 

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों की निर्धारित स्थानों पर समय पर ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय रहते अपने सभी कार्यों को संबंधित अधिकारी पूरा करें, ताकि मुख्यमंत्री का दौरा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिवाकर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुनींद्र नाथ उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed