फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM said the government does not create religious discrimination.

'गऊ पालक को बचाने के लिए जी-जान लगा देते हैं मुस्लिम'

Sun, 13 Sep 2015 06:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 13 Sep 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
CM said the government does not create religious discrimination.

मेवात के माथे पर लगे पशु हत्या के कलंक को धोने के लिए मेवाती आज संकल्प लें। वह ऐसा काम करें, जिससे दोनों धर्मों के लोग एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें।

विज्ञापन


यह बात रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मेवात जिले के फिरोजपुर झिरका में आयोजित अखिल भारतीय मुस्लिम गऊ पालक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उन्होंने मुस्लिम गऊ प्रेमियों के साथ लोगों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि गऊ की कुर्बानी नहीं हिफाजत होनी चाहिए, गऊ तरक्की है, गऊ सेहत है, गऊ भाईचारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम विधायकों ने कानून पास कराने मे की मदद

CM said the government does not create religious discrimination.

उनके साथ सम्मेलन में मौजूद हजारों लोगों ने संकल्प लिया कि वह जीव हत्या त्याग कर उसकी सेवाभाव में अपनी जान लगा देंगे। कार्यक्रम का आयोजन आरएसएस से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने किया।

इससे पहले उन्होंने एक प्रदर्शनी का उद्घाटन कर आरएसएस के पूर्व प्रमुख केसी सुदर्शन को श्रद्धांजलि दी। मनोहरलाल ने कहा कि मेवात वीरों की धरती है। मेवात के लाखों वीर शहीदों ने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर अदम्य साहस का परिचय दिया था।

ऐसे वीरों की शहादत का देश व हरियाणा सदा ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि मेवात के लोगों को विकास की मुख्य धारा में जोड़कर उनका विकास किया जाएगा। सरकार किसी भी मजहब या जात-पात की राजनीति करने में विश्वास नहीं रखती है।

सरकार का हरियाणा एक, हरियाणवीं एक का नारा है। उन्होंने कहा कि मेवात के मुस्लिम विधायकों ने गऊ संवर्धन कानून पास कराने में अपनी सहमति जताते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इसके लिए सरकार उनकी आभारी है।

मुस्लिम गऊ बचाने के लिए लगाते हैं जान

CM said the government does not create religious discrimination.

सीएम ने कहा कि अभी तक राजनैतिक पार्टियों ने मेवात को वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया है इसी कारण यह क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी, शिक्षा, परिवहन और स्वास्थ्य सुविधाओं में आज तक पीछे है।

उन्होंने मेवात पुलिस को आदेश दिया कि वह मेवाती गऊ पालकों को बेवजह परेशान न करें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सऊदी अरब के मक्का तथा एमपी के झाबुआ में हुए हादसे पर शोक प्रकट करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

आरएसएस के राष्ट्रीय नेता इन्द्रेश कुमार ने कहा कि मेवात में गऊ को बचाने की मुहिम देश में क्रांति का रूप लेगी। उन्होंने देश के कई राज्यों के मुसलमानों का उदाहरण देते हुए बताया कि मुस्लिम गऊ पालक को बचाने के लिए अपनी जी जान लगा देते हैं ठीक वैसे ही मेवात के लोग भी काम करेंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गाय और इस्लाम नामक पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी मौजूद रहीं। इस मौके पर स्वामी सुमेधानंद और उमेर इलियासी भी मौजूद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed