फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha inaugurated 33 Ayushman Arogya Mandirs

Delhi: सीएम रेखा ने किया 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन, पूर्व AAP सरकार पर साधा निशाना

Tue, 17 Jun 2025 10:47 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 17 Jun 2025 10:47 AM IST
सार

सीएम रेखा ने दिल्ली में 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। वहीं मुख्यमंत्री ने पिछली आप सरकार पर भी निशाना साधा है।

विज्ञापन
CM Rekha inaugurated 33 Ayushman Arogya Mandirs
सीएम रेखा ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया। दिल्ली में 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री ने पिछली आप सरकार पर भी निशाना साधा है। वहीं दिल्ली के मंत्री पंकज सिंह ने विकास नगर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम रेखा गुप्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए शहर भर में 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम रेखा ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक का मुद्दा आप लोगों के सामने है। यह पूरी तरह से घोटाला था, जिसमें कोई देखभाल या दवा नहीं थी। इसका एकमात्र उद्देश्य पैसा कमाना था।




सीएम रेखा ने कहा कि दिल्ली में आज 33 जगह पर आरोग्य मंदिर और 17 जगह जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं। इसमें विशेष रूप से जनता को बहुत सारी सुविधाएं दी जाएंगी। मौहल्ला क्लिनिक क्या था, उसकी हालत क्या थी, वो सभी जानते थे। पोर्टा कैबिन में बनाए गए। जिसमें प्रति पेशेंट हेल्थ अफसर को सैलरी मिलती थी। न दवाई न मेडिकल केयर की सुविधा थी। पिछली सरकार के हेल्थ मॉडल का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार का अड्डा था।

दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर विकसित किए जा रहे हैं। दिल्ली में 2406 करोड़ की लागत से 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर तैयार होने है। इसके लिए दिल्ली सरकार 964 स्थलों की तलाश कर चुकी है। कई मोहल्ला क्लीनिक को भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में भी विकसित किया गया है।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मोहल्ला क्लीनिक व डिस्पेंसरियों की तुलना में अधिक सुविधा होगी। इसमें विभिन्न बीमारियों की जांच, इलाज के साथ-साथ जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्क्रीनिंग कार्यक्रम व जागरूकता अभियान में भी चलाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: QS World University Rankings: IIT दिल्ली दुनिया के 123 संस्थानों में शुमार, रैंकिंग की लिस्ट हुई जारी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed