Delhi: 'मुझे तूफानों से जूझने की आदत, आसुरी शक्ति से डरने वाली नहीं', खुद पर हुए हमले पर बोलीं दिल्ली सीएम
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त की सुबह हमला हुआ था। दिल्ली सीएम हाउस में यह घटना घटी थी। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री रेखा साप्ताहिक जनसुनवाई कर रहीं थीं। जिसके बाद आज सीएम ने इस घटना पर टिप्पणी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के वार्षिक दिवस समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान सीएम ने जनसुनवाई के दौरान उनपर हुए हमले पर टिप्पणी की। सीएम ने अपने ऊपर हुए हमले पर बोलते हुए कहा कि मैं असुरी शक्तियों से डरने वाली नही हूं, मुझे तूफानों से जूझने की आदत है। उन्होंने कहा कि आज मेरे साथ दिल्लीवालों के प्यार और आशीर्वाद के रूप में बड़ी ताकत मौजूद है।
मुझे तो तूफानों से जूझने की आदत है, किसी भी आसुरी शक्ति से डरने वाली नहीं हूं…. pic.twitter.com/NqpV4oQLWU
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) August 23, 2025विज्ञापन
वहीं, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'आज SRCC के 99वें वार्षिकोत्सव पर परिसर में शिक्षकों और छात्रों से संवाद का अवसर मिला। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को ढेरों शुभकामनाएं। SRCC परिवार को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। एशिया के सर्वश्रेष्ठ कॉमर्स कॉलेज का यह गौरवशाली सफ़र हम सबके लिए गर्व का विषय है। कॉलेज जीवन की यादें सचमुच सुनहरी होती हैं। चाहे जीवन में हम कितनी भी ऊँचाइयाँ क्यों न छू लें, वे दिन हमेशा मन में ताजा रहते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा रही हूँ, इसलिए आज यह वातावरण मुझे अपने ही पुराने दिनों में लौटा ले गया। आज के युवाओं से अपील है कि अपने जीवन का एक हिस्सा राष्ट्र के उत्थान के लिए जरूर समर्पित करें। आइए, मिलकर एक नई, बेहतर और सशक्त दिल्ली बनाएं।'
आज SRCC के 99वें वार्षिकोत्सव पर परिसर में शिक्षकों और छात्रों से संवाद का अवसर मिला। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को ढेरों शुभकामनाएँ।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) August 23, 2025
SRCC परिवार को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। एशिया के सर्वश्रेष्ठ कॉमर्स कॉलेज का यह गौरवशाली सफ़र हम सबके लिए गर्व का विषय है।
कॉलेज जीवन की यादें… pic.twitter.com/eXZ9sosHMo
जन सुनवाई के दौरान सीएम पर हुआ था हमला
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त की सुबह हमला हुआ था। दिल्ली सीएम हाउस में यह घटना घटी। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री रेखा साप्ताहिक जनसुनवाई कर रहीं थीं। इसी दौरान करीब 40 साल के एक शख्स ने हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी हमलावर को पकड़ लिया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मुख्यमंत्री पर गुजरात के राजकोट निवासी राजेश खिमजी ने उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर हमला किया था। आरोपी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।