फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha called PM Modi a saint in an interview and revealed her role model.

'पीएम मोदी नेता नहीं संत हैं': दिल्ली की सीएम रेखा ने किया अपने रोल मॉडल का खुलासा, जानें कौन हैं वो?

Thu, 10 Apr 2025 03:15 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 10 Apr 2025 03:15 PM IST
सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक इंटरव्यू में पीएम मोदी को संत बताया और अपने रोल मॉडल का खुलासा किया है। आखिर भाजपा पार्टी में उनका रोल मॉडल कौन हैं। 

विज्ञापन
CM Rekha called PM Modi a saint in an interview and revealed her role model.
पीएम मोदी और सीएम रेखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने न्यूज एजेंसी को दिए अपने इंटरव्यू में पीएम नरेंद्र मोदी को संत बताया है तो वहीं उन्होंने अपने रोल मॉडल को लेकर भी खुलासा किया है। सीएम रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल को लेकर कहा कि हम टीम मोदी हैं। पूर्ण सहयोग और अच्छा माहौल है।

विज्ञापन


पीएम मोदी नेता नहीं संत हैं: सीएम रेखा
पीटीआई को दिए खास इंटरव्यू में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि नरेंद्र मोदी को मैं नेता नहीं मानती, संत मानती हूं। वो संत, जिन्होंने अपना जीवन... कोई संत होता हैं, वो प्रभु की सेवा में पूजा-पाठ में अपना जीवन लगाता है।इन्होने (पीएम मोदी) देश की सेवा को अपना पूजा पाठ माना और भी बहुत सारे लोग हमारे यहां हैं। जिन्होंने अपने-अपने तरीके से पूरा जीवन लगाकर देश की सेवा की। 
विज्ञापन


आगे इंटरव्यू में बातचीत करते हुए कहा कि नितिन गडकरी उनमें से एक हैं। हमारे बाकी जितनी लीडरशिप है, उन्हें भी मैं कहूं तो अमित शाह का गजब का व्यक्तित्व है, उनका डिटरमिनेशन, उनका जो डेरिंग स्वभाव है, इतने बड़े-बड़े निर्णय देश में हुए, आज तक टस से मस हिले नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे कहा कि मैं मानती हूं कि भाजपा में टैलेंट और डेडिकेशन भरा हुआ है और यह जो है, कहीं न कहीं हमारी पार्टी में जो अपरिंग है, वो है। जो पार्टी ने उन्हें सिखाया, उन्होंने हमें सिखाया और हम अपनी अगली जनरेशन तैयार करें। तो यह एक हैंड होल्डिंग चेन है। अगर एक नेता बनने का मौका मिले तो अमित शाह बनना चाहूंगी। वह मेरे दूसरे आदर्श जैसे हैं। उसमें साहस है, मतलब निर्णय लेने की क्षमता है, जो कहते हैं वो कर के दिखाते हैं। 

ये भी पढ़ें: अभिभावक ध्यान दें!: स्कूल फीस से जुड़ी है कोई परेशानी तो सीएम रेखा गुप्ता को सीधे करें ईमेल, हेल्पलाइन जारी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed