फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Nayab Singh Saini visited Yamuna Ghat in Wazirabad

यमुना जल विवाद: सीएम नायब सैनी ने यमुना घाट का किया दौरा, कहा- केजरीवाल ने गंदा पानी पीने के लिए किया मजबूर

Fri, 31 Jan 2025 04:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 31 Jan 2025 04:32 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वजीराबाद में यमुना घाट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को लोगों को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर किया।
 

विज्ञापन
CM Nayab Singh Saini visited Yamuna Ghat in Wazirabad
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना घाट का किया दौरा - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को दिल्ली के वजीराबाद में यमुना घाट का दौरा किया। इस दौरान सीएम नायब सैनी ने कहा, 'मुझे यहां इसलिए आना पड़ा, क्योंकि यहां के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी नाकामियों को छुपाते हुए पिछले 10 वर्षों में लोगों का वोट तो लिया, लेकिन जनता की सुविधा के लिए कोई काम नहीं किया। केजरीवाल ने दिल्ली को लोगों को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर किया।' सीएम नायब सिंह सैनी अपने साथ पल्ला घाट का पानी भी बोतल में भरकर लाए। 

विज्ञापन

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना के पानी की गुणवत्ता को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाए। शुक्रवार को दिल्ली के वजीराबाद स्थित यमुना घाट पहुंचे सैनी ने इस दौरान हरियाणा और दिल्ली के यमुना के जल के सैंपल भी मीडिया को दिखाए और आरोप लगाया कि अपनी नाकामियों को छिपाते हुए केजरीवाल निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आए हैं, जबकि दिल्ली की जनता बीते दस साल से गंदा पानी पीने को मजबूर है।

पानी के सैंपल मीडिया को दिखाते हुए सैनी ने कहा कि हरियाणा और दिल्ली के यमुना पानी में जमीन-आसमान का अंतर है। दिल्ली में दूषित पानी यमुना में डाला जा रहा है। हरियाणा यमुना के जरिये दिल्ली को स्वच्छ जल देता है, लेकिन अपने कुप्रबंधन से दिल्ली सरकार यमुना को प्रदूषित कर देती है। यमुना का यही पानी आगे फरीदाबाद में मिलता है। इसकी गुणवत्ता बेहद खराब होती है, जिससे जिले में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां होने का खतरा पैदा हो रहा है। केजरीवाल ने दस साल में दिल्ली का विकास नहीं किया। 

अब चुनाव के समय ध्यान भटकाने के लिए हरियाणा पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने खुद हरियाणा से पल्ला घाट पहुंचने वाले यमुना का पानी पिया था, जबकि दिल्ली से छोड़े गए पानी को कोई पी भी नहीं सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में नाले, तालाबों की सफाई, सीवरेज सिस्टम ठीक करने सहित अन्य कार्यों के लिए साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये दिए। इनका हिसाब-किताब नजर नहीं आ रहा। मुख्यमंत्री का काम जनता को सुविधाएं देने का होता है, लेकिन दिल्ली में तो सुविधाएं नजर ही नहीं आ रहीं।

झूठ की दुकान पर जल्द लगेगा ताला
सैनी ने कहा कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली में विकास नहीं किया, स्कूलों की व्यवस्था सुधारने, स्वच्छ पानी देने जैसे अनेक वायदे किए थे, जो पूरे नहीं किए, इसलिए झूठ की राजनीति का सहारा ले रहे हैं। झूठ की दुकान पर दिल्ली की जनता पांच फरवरी को ताला लगा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed