फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM manohar lal khattar at surajkund fair

'पाठ्यक्रम में शामिल होगा गीता और योग की शिक्षा'

Mon, 02 Feb 2015 08:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 02 Feb 2015 08:19 AM IST
विज्ञापन
CM manohar lal khattar at surajkund fair

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि हरियाणा में स्थित वेदों की रचनास्थली सरस्वती नदी के उद्गम स्थल व प्रवाह मार्ग पर पर्यटन केंद्र विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन


इसका जुड़ाव यमुना नगर से है। विद्यार्थियों को हमारी प्राचीन संस्कृति के अमूल्य संस्कार देने के लिए गीता के दर्शन को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा को विश्व पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार इसके लिए मास्टर प्लान तैयार कर रही है। इनमें खासकर विश्व प्रसिद्ध धर्मनगरी व पर्यटन स्थल कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार और करनाल में एयरपोर्ट की पट्टी का विस्तार किया जाएगा। वह रविवार को सूरजकुंड मेले की शुरुआत करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होेंने बताया कि मास्टर प्लान के तहत राज्य सरकार ने योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर दिया है।

ब्रह्मसरोवर पर भगवान श्रीकृष्ण की विराट मूर्ति स्थापित करने के लिए आठ करोड़ रुपये की राशि भी मंजूर कर दी गई है।

पर्यटन विभाग व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से ज्योति नगर के सूरज कुंड तीर्थ का नवनिर्माण करने के लिए एक मास्टर प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल कर्ण की नगरी है, इसलिए यहां उनके नाम से कर्णताल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक हरियाणा में हवाई पट्टियां तो हैं लेकिन कहीं एयरपोर्ट नहीं है। सरकार हिसार में हवाई पट्टी का विस्तार कर एयरपोर्ट बनाएगी।

हरियाणा के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री रामविलास शर्मा तथा छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री अजय चन्द्राकर ने अपने-अपने प्रदेशों की सांस्कृतिक विविधता, सांस्कृतिक विरासत तथा लोक कलाओं की जानकारी दी।

इस मौके पर पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य प्रधान सचिव एसएस ढिल्लो, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव सुमिता मिश्रा, श्रीलंका के उच्चायुक्त प्रोफेसर सुदर्शन, युगांडा की उच्चायुक्त रिटा किटसु, विधायक विपुल गोयल, मूलचंद शर्मा एवं सीमा त्रिखा सहित कई लोग मौजूद रहे।


गीता और योग भगवाकरण नहीं
-मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही गीता और योग को शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करने जा रही है। इस पर लोग हो हल्ला मचा रहे हैं। इसे भगवाकरण का नाम दे रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि गीता और योग का भगवाकरण से कोई लेना-देना नहीं है। बल्कि इसके माध्यम से प्रदेश के बच्चों को संस्कारवान बनाना है। आज के दौर को देखते हुए बच्चों को गीता और योग का ज्ञान जरूरी है। इससे उनमें संस्कार पैदा होंगे और उन्हें अपनी सभ्यता व संस्कृति को जानने समझने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed