वीएचपी नेता अशोक सिंघल से मिलने मेंदाता पहुंचे सीएम खट्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेदांता अस्पताल में भर्ती विश्व हिंदू परिषद् के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंघल की तबीयत में सुधार हो रहा है। रविवार को उनसे मिलने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अस्पताल में पहुंचे और अशोक सिंघल का हाल पूछा।
करीब दस मिनट बिताने के बाद वो फरीदाबाद के लिए रवाना हो गए। बृहस्पतिवार को उनसे मिलने प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ भी पहुंचे थे। सांस और हृदय संबंधी तकलीफ होने के बाद शहर के मेदांता अस्पताल में भर्ती है।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश त्रेहान और उनकी टीम की देखरेख में सिंघल का इलाज चल रहा है। शनिवार को मुख्यमंत्री करीब 10.22 बजे अस्पताल पहुंचे और ग्राउंड फ्लोर स्थित क्रिटिकल केयर यूनिट के हार्ट कमांडेंट वार्ड में भर्ती अशोक सिंघल के वार्ड पहुंचे।
अशोक सिंघल के हालत में सुधार
करीब दस मिनट उनसे हालचाल पूछा और डॉक्टरों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री के आरएसएस से जुड़े होने के कारण अशोक सिंघल का करीबी माना जाता है।
भर्ती होने के बाद से ही मुख्यमंत्री किसी न किसी को भेजकर हालचाल जान रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी पूरे नजर बनाए हुए है।
बता दें कि इलाहाबाद में नवरात्रि पूजा के वक्त सांस लेने की समस्या के बाद एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली और फिर वहां से मेदांता अस्पताल लाया गया था। अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि स्थिति में सुधार हो रहा है। जल्द ही क्रिटिकल वार्ड से निकालकर में शिफ्ट कर दिया जाएगा।